कोयला मंत्रालय

कोयला/लिग्नाइट सार्वजनिक उपक्रमों द्वारा पांच वर्षों में पंद्रह इको-पार्क का निर्माण; विभिन्न राज्यों में 19 और इको पार्क बनने वाले हैं

Posted On: 09 AUG 2023 2:10PM by PIB Delhi

पिछले 5 वर्षों के दौरान कोयला/लिग्नाइट सार्वजनिक उपक्रमों ने 15 इको-पार्क स्थापित किए हैं। सरकार की ओर से इन इको पार्क के लिए कोई धनराशि आवंटित नहीं की गई है। इको-पार्कों की स्थापना और उसके रख-रखाव पर खर्च से संबंधित कोयला/लिग्नाइट पीएसयू द्वारा वहन किया जाता है। इको-पार्कों के पूरा होने का समय, कोयला/लिग्नाइट पीएसयू द्वारा आवंटित निधि की प्रारंभिक राशि और आवश्यक अतिरिक्त धनराशि सहित राज्य-वार व वर्ष-वार विवरण, अनुबंध-I में दिया गया है।

कोयला/लिग्नाइट पीएसयू द्वारा नए इको-पार्कों के लिए अनुमानित धनराशि का विवरण अनुबंध-II में दिया गया है।

कोयला/लिग्नाइट पीएसयू द्वारा आस-पास के इलाकों के लोगों के मनोरंजन के उद्देश्य से इको-पार्क विकसित किए गए हैं और इन इको-पार्कों से अर्जित कोई भी राजस्व खनन क्षेत्रों के विकास पर खर्च नहीं किया जाता है। हालांकि, माइन टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए छत्तीसगढ़ का केनापारा इको-पार्क, एसईसीएल का संचालन और रख-रखाव स्थानीय स्व-सहायता समूहों द्वारा किया जाता है। ये स्वयं सहायता समूह अपनी आजीविका के लिए केनापारा इको-पार्क के फ्लोटिंग रेस्तरां, मछलीपालन और नौकायन सुविधाओं से भी राजस्व जुटा रहे हैं।

अनुलग्नक-I

पिछले पांच वर्षों के दौरान कोयला/लिग्नाइट सार्वजनिक उपक्रमों द्वारा स्थापित इको पार्कों का राज्यवार और वर्षवार विवरण:

क्र.सं.

वित्तीय वर्ष

राज्य

इको पार्क के नाम

कार्य पूरा करने की अवधि (दिनों में)

आवंटित धनराशि (रुपये लाख में)

अतिरिक्त धनराशि (रुपये लाख में)

1.

2019-20

छत्तीसगढ़

केनापारा इको पार्क - एसईसीएल

548

197.00

-

2.

2020-21

झारखण्ड

पारसनाथ उद्यान बीसीसीएल

365

57.00

-

3.

2020-21

तमिलनाडु

माइन-I इको पार्क एनएलसीआईएल

182

328.21

-

4.

2021-22

मध्य प्रदेश

मोडवानी डैम इको पार्क, एनसीएल

365

400.00

-

5.

2021-22

मध्य प्रदेश

निगाही इको पार्क, एनसीएल

180

97.86

-

6.

2021-22

मध्य प्रदेश

बाल गंगाधर तिलक इको पार्क, डब्ल्यूसीएल

166

255.00

-

7.

2021-22

तमिलनाडु

माइन-II इको पार्क, एनएलसीआईएल

365

287.82

-

8.

2022-23

झारखण्ड

नेताजी सुभाष चन्द्र बोस इको पार्क, बीसीसीएल

730

20.45

-

9.

2022-23

झारखण्ड

गोवर्धन इको पार्क, बीसीसीएल

730

22.70

4.31

10.

2022-23

ओडिशा

चन्द्रशेखर आजाद इको पार्क, एमसीएल

387

278.00

-

11.

2022-23

ओडिशा

उत्कल उपवन, एमसीएल

270

168.00

-

12.

2022-23

पश्चिम बंगाल

मधुवन ऊर्जा वाटिका, ईसीएल

120

73.76

21.48

13.

2022-23

तेलंगाना

जीके ओसी इको पार्क, एससीसीएल

730

474.00

-

14.

2023-24

महाराष्ट्र

नीम वाटिका इको पार्क, डब्ल्यूसीएल

227

88.00

8.80

15.

2023-24

उत्तर प्रदेश

सीएल आजाद इको पार्क, एनसीएल

730

1161.14

-

 

अनुलग्नक-II

कोयला/लिग्नाइट पीएसयू द्वारा स्थापित किए जाने वाले नए इको पार्कों का अनुमानित धनराशि सहित विवरण:

क्रम संख्या

राज्य

नए इको पार्क के नाम

अनुमानित धनराशि (रुपये लाख में)

1.

छत्तीसगढ़

मानिकपुर इको पार्क, एसईसीएल

1111.00

2.

छत्तीसगढ़

इको नेचर पार्क, एसईसीएल

2464.00

3.

छत्तीसगढ़

ऑक्सीजन पार्क, एसईसीएल

210.00

4.

झारखण्ड

बी एंड के इको पार्क, सीसीएल

252.00

5.

झारखण्ड

धोरी इको पार्क, सीसीएल

1233.00

6.

झारखण्ड

कठारा इको पार्क, सीसीएल

409.00

7.

झारखण्ड

पिपरवार इको पार्क, सीसीएल

909.00

8.

झारखण्ड

सीआरएस बरकाकाना इको पार्क, सीसीएल

143.00

9.

झारखण्ड

बरका-सयाल इको पार्क, सीसीएल

737.00

10.

झारखण्ड

हजारीबाग इको पार्क, सीसीएल

1196.00

11.

झारखण्ड

एन के इको पार्क, सीसीएल

287.00

12.

झारखण्ड

नेताजी सुभाष चन्द्र बोस इको रिस्टोरेशन पार्क, बीसीसीएल

14.40

13.

मध्य प्रदेश

ब्लॉक-बी इको पार्क, एनसीएल

1200.00

14.

मध्य प्रदेश

बटरफ्लाई पार्क, एनसीएल

400.00

15.

ओडिशा

जगन्नाथ वाटिका, एमसीएल

600.00

16.

राजस्थान

बरसिंगसार प्रोजेक्ट इको टूरिज्म पार्क, एनएलसीआईएल

147.80

17.

तेलंगाना

श्रीरामपुर ओपन कास्ट-II इको पार्क, एससीसीएल

50.00

18.

उत्तर प्रदेश

खादिया इको पार्क, एनसीएल

400.00

19.

पश्चिम बंगाल

झांझरा इको टूरिज्म पार्क, ईसीएल

1051.00

 

यह जानकारी केंद्रीय कोयला, खान और संसदीय कार्य मंत्री श्री प्रल्हाद जोशी ने आज लोकसभा में एक लिखित उत्तर में दी।

***

एमजी/एमएस/आरपी/एके/डीसी/एसके



(Release ID: 1947169) Visitor Counter : 257