पृथ्‍वी विज्ञान मंत्रालय

समुद्रयान परियोजना का लक्ष्य गहरे समुद्री संसाधनों का अध्ययन करने के लिए तीन कर्मियों को पनडुब्‍बी में 6 किमी की गहराई तक भेजना है: श्री किरेन रिजिजू


डीप ओशन मिशन में समुद्री संसाधनों को उपयोग में लाने की परिकल्पना की गई है: श्री रिजिजू

Posted On: 03 AUG 2023 2:00PM by PIB Delhi

केंद्रीय पृथ्वी विज्ञान मंत्री श्री किरेन रिजिजू ने आज कहा कि समुद्रयान परियोजना का उद्देश्य गहरे समुद्री संसाधनों का अध्ययन और जैव विविधता का मूल्यांकन करने के लिए तीन कर्मियों को एक पनडुब्‍बी में 6000 मीटर की गहराई तक भेजना है। राज्यसभा में एक प्रश्‍न के लिखित उत्तर में उन्होंने बताया कि इस परियोजना से पारिस्थितिकी तंत्र में कोई बाधा उत्‍पन्‍न नहीं होगी, क्योंकि पनडुब्बियों का उपयोग संसाधनों के अन्‍वेषण के लिए किया जाता है।

श्री रिजिजू ने सदन को सूचित किया कि डीप ओशन मिशन देश के जीडीपी में वृद्धि करने की क्षमता वाली सरकार की नीली अर्थव्‍यवस्‍था नीति की सहायता करता है और देश की आर्थिक वृद्धि, बेहतर आजीविका और नौकरियों तथा महासागर के पारिस्थितिकी तंत्र के मजबूत स्थिति के लिए समुद्री संसाधनों के सतत उपयोग की परिकल्पना करता है।

*.*.*...

एमजी/एमएस/आरपी/आरके/एसएस



(Release ID: 1945457) Visitor Counter : 397