रेल मंत्रालय

मध्य रेलवे एसी लोकल ने अप्रैल 2023 से जून 2023 तक 49.47 लाख यात्रियों को गंतव्य तक पहुंचाया - 23.36 करोड़ रूपये राजस्व अर्जित किया।

Posted On: 12 JUL 2023 5:27PM by PIB Delhi

मध्य रेलवे में एसी लोकल इस्तेमाल करने वाले यात्रियों की जबर्दस्त प्रतिक्रिया देखने को मिली है। मध्य रेलवे एसी लोकल ने अप्रैल 2023 से जून 2023 तक 49.47 लाख यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाया और 23.36 करोड़ रुपये का राजस्व दर्ज किया।

क्रम संख्या

2022.23 अप्रैल से जून

 

  2023-24

 

अप्रैल से जून

प्रतिशत

 

वृद्धि

1.

कुल यात्री

26.60 लाख

49.47 लाख

53.77 प्रतिशत

2.

 

कुल आय

12.16 करोड़ रूपये

23.36 करोड़ रूपये

52.05 प्रतिशत

 

3.

यात्रियों की मासिक औसत संख्या

8.86 लाख

16.49 लाख

53.73 प्रतिशत

4.

मासिक औसत आय

(रूपये में)

 

4.05 करोड़

7.78 करोड़

52.06 प्रतिशत

 

() यात्रियों की दैनिक औसत संख्या और कमाई

क्रम संख्या

2022-23 अप्रैल से जून (यात्री)

2023-24 अप्रैल से जून (यात्री)

प्रतिशत वृद्धि

1.

अप्रैल महीना

19766

50103

39.45 प्रतिशत

2.

मई महीना

31085

56315

55.20 प्रतिशत

3.

जून महीना

36811

56615

65.02 प्रतिशत

4.

अप्रैल से जून यात्रियों की कुल संख्या

87662

163033

53.77 प्रतिशत

5.

यात्रियों की दैनिक औसत संख्या

29221

54344

53.77 प्रतिशत

6.

दैनिक औसत कमाई (रूपये में)

13.35 लाख

प्रतिदिन

25.65 लाख

प्रतिदिन

52.04 प्रतिशत

 

() एसी लोकल में बिना टिकट यात्रियों पर लगाया गया जुर्माना

क्रम संख्या

 

अप्रैल से जून 2022

अप्रैल से जून 2023

1.

एसी लोकल में बिना टिकट यात्रियों की संख्या

4903

9593

2.

एसी लोकल में उपरोक्त बिना टिकट यात्रियों पर लगाया गया जुर्माना

17.79 लाख रूपये

31.92 लाख रूपये

 

 

मध्य रेलवे वर्तमान में अपने उपनगरीय क्षेत्र में चार रैक के साथ 56 एसी सेवायें चलाती है। एसी लोकल रेलगाड़ियां सुरक्षित और आरामदायक यात्रा की पेशकश करतीं हैं और विशेष तौर से एक साल पहले इनके किराये में कमी से इनमें यात्रा आर्थिक रूप से भी लाभप्रद हो गई है।

इसके साथ ही भारतीय रेल प्रथम श्रेणी तिमाही, अर्धवार्षिक और वार्षिक सत्र टिकट धारकों को एसी ईएमयू में यात्रा की सुविधा भी देता है, इसके लिये उन्हें प्रथम श्रेणी तिमाही, छमाही और वार्षिक सत्र टिकट तथा एसी तिमाही, छमाही और वार्षिक सत्र टिकट के किराये में अंतर का भुगतान करना होगा। प्रथम श्रेणी तिमाही सत्र टिकट, छमाही और वार्षिक सत्र टिकट के चाहे कितने भी दिन शेष बचें हों पूरी अवधि के लिये उन्हें यह सुविधा उपलब्ध होगी।

--

एम जी/एम एस/आरपी/ एम एस /वाईबी



(Release ID: 1939142) Visitor Counter : 183


Read this release in: English , Urdu , Marathi , Tamil