उप राष्ट्रपति सचिवालय
उपराष्ट्रपति ने महाराष्ट्र के बुलढाणा में बस दुर्घटना में लोगों की मृत्यु पर शोक व्यक्त किया
प्रविष्टि तिथि:
01 JUL 2023 12:40PM by PIB Delhi
उपराष्ट्रपति श्री जगदीप धनखड़ ने महाराष्ट्र के बुलढाणा में हुई बस दुर्घटना में लोगों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है।
उपराष्ट्रपति ने एक ट्वीट में कहा:
‘‘महाराष्ट्र के बुलढाणा में बस में आग लगने की दुखद घटना में लोगों की मौत से बहुत दुखी हूं। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ है। ईश्वर इस कठिन समय में उन्हें शक्ति और सांत्वना प्रदान करें। घायल लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।‘‘
********
एमजी/एमएस/आरपी/एसकेजे/डीवी
(रिलीज़ आईडी: 1936635)
आगंतुक पटल : 341