उप राष्ट्रपति सचिवालय
azadi ka amrit mahotsav

उपराष्ट्रपति श्री जगदीप धनखड़ ने ईद-उल-जुहा की पूर्व संध्या पर राष्ट्र को शुभकामनाएं दी

Posted On: 28 JUN 2023 3:57PM by PIB Delhi

उपराष्ट्रपति श्री जगदीप धनखड़ ने ईद-उल-जुहा की पूर्व संध्या पर राष्ट्र को शुभकामनाएं दीं हैं।

उनके संदेश का पूरा पाठ इस प्रकार है:

“ईद-उल-जुहा के शुभ त्यौहार पर, मैं सभी साथी भारतीयों को हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं।

ईद-उल-जुहा त्याग और निस्वार्थ सेवा का प्रतीक है तथा हमारी कृतज्ञता व्यक्त करने का अवसर है। यह परिवारों और समुदायों के लिए एक साथ आकर खुशियाँ और आशीर्वाद साझा करने का भी अवसर है।

मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूँ कि यह ईद हम सभी के लिए शांति, समृद्धि और खुशियाँ लाए।”

उपराष्ट्रपति के संदेश का हिंदी अनुवाद इस प्रकार है:

“ईद-उल-जुहा के शुभ अवसर पर, मैं सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं।

ईद-उल-जुहा त्याग व निस्वार्थ सेवा का प्रतीक है और कृतज्ञता व्यक्त करने का एक अवसर है। यह सभी परिवारों और समुदायों द्वारा आपस में खुशियाँ और शुभकामनाएं साझा करने का भी अवसर  है।

यह ईद हम सभी के लिए शांति, समृद्धि और खुशियाँ लेकर आए, यही मंगल कामना है।”

उपराष्ट्रपति के संदेश का उर्दू में अनुवाद इस प्रकार है:

عید الاضحیٰ کے پرمسرت تہوار پر میں تمام ہندوستانیوں کو دل کی گہرائیوں سے مبارکباد پیش کرتا ہوں۔

عید الاضحیٰ قربانی بے لوثی کی علامت اور اظہار تشکر کا موقع ہے۔ یہ خاندانوں اور برادریوں کے لیے خوشی اور برکتیں بانٹنے کے لیے اکٹھے ہونے کا موقع بھی ہے۔ یہ عید ہم سب کے لیے امن، خوشحالی اور خوشیاں لائے۔

***

 

एमजी/एमएस/आरपी/एमकेएस/वाईबी


(Release ID: 1935923)