श्रम और रोजगार मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

बिहार के राज्यपाल श्री राजेन्‍द्र विश्वनाथ अर्लेकर ने पटना में एल20 सम्‍मेलन का उद्घाटन किया

प्रविष्टि तिथि: 22 JUN 2023 6:19PM by PIB Delhi

बिहार के राज्यपाल श्री राजेन्द्र विश्वनाथ अर्लेकर ने आज पटना के ज्ञान भवन में आयोजित एल20 के कार्य समूह के विषयगत सम्‍मेलन का उद्घाटन किया।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image001GTYJ.jpg

श्री अर्लेकर ने स्थानीय और विदेशी प्रतिनिधियों का स्वागत करते हुए कहा कि आज बिहार की धरती पर सभी को देखकर उन्हें गर्व हो रहा है। उन्होंने कहा कि दुनिया के 28 देशों के प्रतिनिधि यहां उपस्थित हैं और वे 75 प्रतिशत आबादी का प्रतिनिधित्व करते हैं। राज्यपाल ने कहा कि बिहार का हजारों वर्ष पुराना गौरवशाली इतिहास है। उन्होंने कहा कि यह ज्ञान की भूमि है, हजारों वर्ष पहले यहां के नालंदा विश्वविद्यालय में विश्व के कोने-कोने से लोग ज्ञान अर्जन करने आते थे, वैशाली लोकतंत्र की जन्मभूमि है। राज्यपाल ने कहा कि आज आवश्यकता मानवीय मूल्यों को महत्व देने की है। उन्होंने कहा कि यदि हम मानवीय मूल्यों से भर जाएं तो न केवल श्रम जगत बल्कि पूरा सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक जीवन मजबूत होगा।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image002O2A0.jpg

एल20 बैठक के अध्यक्ष श्री हिरण्मय पांडया ने भी प्रतिनिधिमंडलों का स्वागत करते हुए कहा कि यह न केवल बिहार के लिए बल्कि देश के शेष हिस्सों और श्रम विभाग के प्रतिनिधियों के लिए भी गर्व का अवसर है। उन्होंने कहा कि एल20 न केवल जी-20 देशों की आवाज बनेगा, बल्कि उन राष्ट्रों की भी आवाज बनेगा जिनके प्रतिनिधि यहां मौजूद नहीं हैं।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image003S4OL.jpg

सम्मेलन के तकनीकी सत्र को संबोधित करते हुए श्रम और रोजगार मंत्रालय की सचिव श्रीमती आरती आहूजा ने देश में सामाजिक सुरक्षा के लिए सरकार द्वारा किए गए विभिन्न उपायों पर चर्चा की। तकनीकी सत्र के दौरान सार्वभौमिक सामाजिक सुरक्षा और इससे जुड़े प्रारूप पर चर्चा की गई।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image004KWVD.jpg

***

एमजी/एमएस/एजी/एमएस


(रिलीज़ आईडी: 1934610) आगंतुक पटल : 371
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Marathi , Telugu