उप राष्ट्रपति सचिवालय
azadi ka amrit mahotsav

उपराष्ट्रपति 22 जून, 2023 को जम्मू-कश्मीर जाएंगे


उपराष्ट्रपति जम्मू विश्वविद्यालय के विशेष दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि होंगे

उपराष्ट्रपति जम्मू में माता वैष्णो देवी मंदिर का दर्शन करने जाएंगे

प्रविष्टि तिथि: 20 JUN 2023 12:12PM by PIB Delhi

उपराष्ट्रपति श्री जगदीप धनखड़ 22 जून, 2023 को पहली बार केन्‍द्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर के दौरे पर जाएंगे, जहां वे जम्मू विश्वविद्यालय के विशेष दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि होंगे।

विशेष दीक्षांत समारोह के बाद उपराष्ट्रपति माता वैष्णो देवी के पवित्र मंदिर में पूजा-अर्चना करने और दर्शन करने के लिए कटरा जाएंगे।

अपनी एक दिन की यात्रा के दौरान, उपराष्ट्रपति का जम्मू और कश्मीर राजभवन जाने का भी कार्यक्रम है।

***

एमजी/एमएस/एजी/जीआरएस


(रिलीज़ आईडी: 1933598) आगंतुक पटल : 408
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: Kannada , English , Urdu , Marathi , Bengali , Punjabi , Tamil