प्रधानमंत्री कार्यालय
azadi ka amrit mahotsav

मध्य प्रदेश के धार जिले में मेगा टेक्सटाइल पार्क प्रगति के नए द्वार खोलेगा: प्रधानमंत्री

प्रविष्टि तिथि: 21 MAY 2023 6:58PM by PIB Delhi

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि मध्य प्रदेश के धार जिले में नया मेगा टेक्सटाइल पार्क, मेक इन इंडिया पहल को मजबूत करेगा और युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसरों का सृजन करेगा। उन्होंने कहा कि पार्क राज्य के लिए विकास के नए द्वार खोलेगा।

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के एक ट्वीट के जवाब में, प्रधानमंत्री ने एक ट्वीट संदेश में कहा:

"मध्य प्रदेश के धार जिले में इस मेगा टेक्सटाइल पार्क से जहां मेक इन इंडिया की हमारी पहल को और मजबूती मिलेगी, वहीं युवाओं के लिए रोजगार के साथ-साथ राज्य में विकास के नए द्वार खुलेंगे। #PragatiKaPMMitra"

*******

एमजी/एमएस/आरपी/जेके/डीवी


(रिलीज़ आईडी: 1926139) आगंतुक पटल : 405
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Marathi , Manipuri , Assamese , Bengali , Punjabi , Gujarati , Odia , Tamil , Telugu , Kannada , Malayalam