शिक्षा मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

श्री धर्मेंद्र प्रधान ने केंद्र द्वारा वित्त पोषित शिक्षा संस्थानों में चल रही बुनियादी ढांचा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की


श्री धर्मेंद्र प्रधान ने उच्च शिक्षा संस्थानों की बुनियादी ढांचा परियोजनाओं को इस वर्ष के भीतर पूरा करने का निर्देश दिया

प्रविष्टि तिथि: 19 MAY 2023 4:32PM by PIB Delhi

केंद्रीय शिक्षा और कौशल विकास और उद्यमिता मंत्री श्री धर्मेंद्र प्रधान ने आज आईआईटी, आईआईएम, आईआईआईटी, आईआईएसईआर और केंद्रीय विश्वविद्यालयों सहित 43 उच्च शिक्षा संस्थानों (एचईआई) में चल रही बुनियादी ढांचा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा के लिए एक उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की। इसी तरह देश भर में स्कूली शिक्षा के तहत चल रहे केंद्रीय विद्यालयों, जवाहर नवोदय विद्यालयों जैसे संस्थानों की परियोजनाओं की भी समीक्षा की गई। इस बैठक में उच्च शिक्षा सचिव श्री के. संजय मूर्ति, उच्च शिक्षा संस्थानों के प्रमुख, सीपीडब्ल्यूडी, एनबीसीसी और शिक्षा मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों ने भी भाग लिया।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image001U05H.jpg

बैठक के दौरान श्री प्रधान ने उच्‍च शिक्षा संस्‍थानो (एचईआई) को निर्देश दिया कि वे बुनियादी ढांचा परियोजनाओं में तेजी लाए और उन्हें इस वर्ष के भीतर पूरा करें। उन्होंने कहा कि आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर जल्द ही राष्ट्र को समर्पित किया जाएगा जो 21वीं सदी के वैश्विक नागरिक बनाने के हमारे प्रयासों को गति देगा।

उच्च शिक्षा संस्थानों की इन नई परियोजनाओं में विभिन्न नए शैक्षणिक ब्लॉक, प्रयोगशालाएं, छात्रावास और विभिन्न आईआईटी, आईआईआईटी, आईआईएम, आईआईएसईआर और केंद्रीय विश्वविद्यालयों के छात्रों के लिए व्यावसायिक गतिविधियों की सुविधाएं शामिल हैं।

***

एमजी/एमएस/एके/वीएल/जीआरएस


(रिलीज़ आईडी: 1925593) आगंतुक पटल : 304
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Odia , Tamil , Telugu