निर्वाचन आयोग
azadi ka amrit mahotsav

विधान सभा के सदस्यों (विधायकों) द्वारा उत्तर प्रदेश विधान परिषद के लिए उपचुनाव

प्रविष्टि तिथि: 04 MAY 2023 3:37PM by PIB Delhi

चुनाव आयोग ने उत्तर प्रदेश विधान परिषद की दो खाली सीटों के लिए उपचुनाव की अधिसूचना जारी कर दी है। रिक्तियों का विवरण इस प्रकार है:

 

सदस्य का नाम

चुनाव का प्रकार

रिक्ति का कारण

कार्यकाल की अवधि

श्री लक्ष्मण प्रसाद “आचार्य”

विधायकों द्वारा

15 फरवरी, 2023 को इस्तीफा

30 जनवरी, 2027

श्री बनवारी लाल

विधायकों द्वारा

15 फरवरी, 2023 को मृत्यु

06 जुलाई, 2028

 

2. आयोग ने विधान सभा के सदस्यों द्वारा उपरोक्त रिक्तियों को भरने के लिए उत्तर प्रदेश विधान परिषद के लिए दो अलग-अलग उपचुनाव निम्नलिखित कार्यक्रम के अनुसार कराने का निर्णय लिया है:-

 

क्रम संख्या

आयोजन

तिथियां

1.

अधिसूचना जारी किया जाना

11 मई, 2023 (गुरुवार)

2.

नामांकन करने की अंतिम तिथि

18 मई, 2023 (गुरुवार)

3.

नामांकन पत्रों की जांच

19 मई, 2023 (शुक्रवार)

4.

उम्मीदवारी वापस लेने की अंतिम तिथि

22 मई, 2023 (सोमवार)

5.

मतदान की तिथि

29 मई, 2023 (सोमवार)

6.

मतदान का समय

09:00 पूर्वाह्न - 04:00 अपराह्न

7.

वोटों की गिनती

29 मई, 2023 (सोमवार) शाम 05:00 बजे

8.

वह तारीख जिससे पहले चुनाव पूरा हो जाएगा

31 मई, 2023 (बुधवार)

 

3. चुनाव आयोग द्वारा जारी कोविड-19 के व्यापक दिशानिर्देश, जो दिनांक 29 मार्च, 2023 के प्रेस नोट के पैरा 32 में निहित हैं, उसका लिंक https://eci.gov.in/files/file/14863-general-election-to-legislative-assembly-of-karnataka-2023/ पर उपलब्ध है। संपूर्ण चुनाव प्रक्रिया के दौरान सभी व्यक्तियों द्वारा, जहां भी लागू हो, इस दिशानिर्देश का पालन किया जाना चाहिए।

4. मुख्य सचिव, उत्तर प्रदेश को निर्देश दिया जाता है कि वह राज्य से एक वरिष्ठ अधिकारी को प्रतिनियुक्त करें ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि चुनाव कराने की व्यवस्था करते समय कोविड-19 रोकथाम उपायों के संबंध में मौजूदा निर्देशों का अनुपालन किया जाएगा।

**********

एमजी/एमएस/आरपी/केके/डीवी


(रिलीज़ आईडी: 1922077) आगंतुक पटल : 713
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Tamil , Telugu