वाणिज्‍य एवं उद्योग मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

श्री राजेश कुमार सिंह ने उद्योग संवर्धन और आंतरिक व्यापार विभाग में सचिव के रूप में पदभार ग्रहण किया

प्रविष्टि तिथि: 24 APR 2023 2:14PM by PIB Delhi

आईएएस श्री राजेश कुमार सिंह (केएल:89) ने वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के अंतर्गत उद्योग संवर्धन और आंतरिक व्यापार विभाग के सचिव के रूप में पदभार ग्रहण कर लिया है। आईएएस श्री अनुराग जैन (एमपी:89) के सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय में सचिव के रूप में नियुक्त के होने के बाद उन्हें यह कार्यभार सौंपा गया है। इससे पहले, वह मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय के पशुपालन एवं डेयरी विभाग के सचिव के रूप में कार्यरत थे।

श्री राजेश कुमार सिंह केरल कैडर से 1989 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी हैं। उन्होंने केंद्र सरकार में डीडीए के आयुक्त, पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय में संयुक्त सचिव, कृषि विभाग में संयुक्त सचिव, सहकारिता एवं किसान कल्याण विभाग में संयुक्त सचिव तथा भारतीय खाद्य निगम में मुख्य सतर्कता अधिकारी के रूप में कई महत्वपूर्ण पदों पर जिम्मेदारी निभाई है। राजेश कुमार सिंह ने केरल सरकार में सचिव और राज्य के शहरी विकास तथा वित्त सचिव के तौर पर भी महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया है।

*****

एमजी / एमएस / आरपी/ एनके/वाईबी


(रिलीज़ आईडी: 1919192) आगंतुक पटल : 524
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Marathi , Tamil , Telugu