श्रम और रोजगार मंत्रालय
सभी के लिए स्वास्थ्य सुविधाएं सुलभ बनाने के लिए देश भर में 9,000 से अधिक जन औषधि केंद्र खोले गए हैं
प्रविष्टि तिथि:
07 MAR 2023 3:43PM by National
केंद्रीय श्रम एवं रोजगार तथा पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री भूपेंद्र यादव ने आज दिल्ली के द्वारका में आयोजित जन औषधि दिवस, 2023 कार्यक्रम को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार द्वारा देश भर में 9,000 से अधिक जन औषधि केंद्र खोले गए हैं, ताकि सभी लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकें।

श्री यादव ने कहा कि इन केन्द्रों पर कम कीमत पर दवाएं उपलब्ध हैं, जिससे जनता को महंगी दवाओं के बोझ से राहत मिल रही है। उन्होंने कहा कि इसके साथ ही सरकार द्वारा इन जन औषधि केन्द्रों पर महिलाओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सस्ते दामों पर सेनेटरी पैड की उपलब्धता भी सुनिश्चित की जा रही है।
श्री यादव ने कहा कि मोदी सरकार इस वर्ष के अंत तक देश में जन औषधि केंद्रों की संख्या बढ़ाकर 10,000 करने के लक्ष्य पर काम कर रही है।

***
एमजी/एमएस/एआर/एसजी/एचबी
(रिलीज़ आईडी: 1904892)
आगंतुक पटल : 438