राष्ट्रपति सचिवालय
राष्ट्रपति को पांच राष्ट्रों के राजनयिक प्रतिनिधियों ने परिचय-पत्र प्रस्तुत किये
प्रविष्टि तिथि:
15 FEB 2023 1:31PM by PIB Delhi
राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने आज (15 फरवरी, 2023) राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक समारोह में लिथुआनिया, लाओ पीडीआर, यूनान और ग्वाटेमाला के राजदूतों तथा इस्वातीनी राजशाही के उच्चायुक्त के परिचय-पत्रों को स्वीकार किया। अपने-अपने परिचय-पत्र प्रस्तुत करने वाले गणमान्यों के नाम इस प्रकार हैं:
- महामहिम श्रीमती डायना मिइकेवेसीन, लिथुआनिया की राजदूत
- महामहिम श्री बाउनमी वानमनी, लाओ जन लोकतांत्रिक गणराज्य के राजदूत
- महामहिम श्री डिमिट्रियॉस आयोनाउ, यूनान के राजदूत
- महामहिम श्री ओमर लिसांत्रो कास्तानेदा सोलारेस, ग्वाटेमाला गणराज्य के राजदूत
- महामहिम श्री मेनज़ी सिफो डालमिनी, इस्वातीनी राजशाही के उच्चायुक्त
*****
एमजी/एएम/एकेपी/वाईबी
(रिलीज़ आईडी: 1899405)
आगंतुक पटल : 420