राष्ट्रपति सचिवालय
azadi ka amrit mahotsav

भारत की राष्ट्रपति 12 से 13 फरवरी तक उत्तर प्रदेश के दौरे पर रहेंगी

प्रविष्टि तिथि: 11 FEB 2023 5:08PM by PIB Delhi

भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु 12 से 13 फरवरी, 2023 तक उत्तर प्रदेश के दौरे पर रहेंगी।

माननीया राष्ट्रपति 12 फरवरी 2023 को लखनऊ में यूपी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2023 के समापन सत्र की शोभा बढ़ाएंगी। 12 फरवरी की शाम में माननीया राष्ट्रपति लोक भवन, लखनऊ में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा अपने सम्मान में आयोजित किए जाने वाले नागरिक अभिनंदन समारोह में शामिल होंगी।

माननीया राष्ट्रपति 13 फरवरी, 2023 को बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय, लखनऊ के 10वें दीक्षांत समारोह में शिरकत करेंगी। माननीया राष्ट्रपति दिल्ली लौटने से पहले काशी विश्वनाथ मंदिर भी दर्शन के लिए जाएंगी और वाराणसी में गंगा आरती में शामिल होंगी।  

***

एमजी/एएम/आरआरएस/एसएस  


(रिलीज़ आईडी: 1898375) आगंतुक पटल : 430
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Marathi , Punjabi , Tamil