राष्ट्रपति सचिवालय
azadi ka amrit mahotsav

संत गुरु रविदास जयंती की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति की बधाई

प्रविष्टि तिथि: 04 FEB 2023 7:14PM by PIB Delhi

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने संत गुरु रविदास जी की जयंती की पूर्व संध्या पर देशवासियों को बधाई दी है।

राष्ट्रपति ने एक संदेश में कहा है कि मैं गुरु रविदास जी की जयंती के शुभ अवसर पर सभी देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देती हूं।

राष्ट्रपति ने कहा कि संत गुरु रविदास एक महान समाज सुधारक थे और शांति, प्रेम तथा भाईचारे के सन्देश वाहक थे। उन्होंने जाति और धर्म आधारित भेदभाव को दूर करने के लिए अथक प्रयास किये। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कहा कि संत गुरु रविदास ने दलितों के उत्थान के लिए काम किया। उन्होंने विभिन्न सामाजिक मुद्दों पर कई रचनाएं भी लिखीं।

राष्ट्रपति ने कहा कि संत गुरु रविदास का जीवन त्याग और तपस्या का अनुपम उदाहरण है। वे मानवता की सेवा को ही ईश्वर की सेवा मानते थे।

आइए हम उनकी शिक्षाओं का पालन करें और सार्वजनिक कल्याण के समग्र उद्देश्य के साथ आगे बढ़ें।

राष्ट्रपति का पूरा संदेश पढ़ने के लिए कृपया यहां क्लिक करें -

 

एमजी/एएम/एनके/वाईबी


(रिलीज़ आईडी: 1896446) आगंतुक पटल : 354
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Marathi , Punjabi , Tamil