गृह मंत्रालय

राष्ट्रपति ने जीवन रक्षा पदक श्रंखला पुरस्कार-2022 प्रदान किया जाना अनुमोदित किया

Posted On: 25 JAN 2023 2:27PM by PIB Delhi

राष्ट्रपति ने 43 व्यक्तियों को जीवन रक्षा पदक श्रंखला पुरस्कार-2022 प्रदान किया जाना अनुमोदित किया है जिनमे 07 सर्वोत्तम जीवन रक्षा पदक, 08 उत्तम जीवन रक्षा पदक तथा 28 जीवन रक्षा पदक सम्मलित हैं। चार व्यक्तियों को यह पुरस्कार मरणोपरांत प्रदान किया गया है। इनका विवरण इस प्रकार है :-         

सर्वोत्तम जीवन रक्षा पदक

  1. कुमारीअंजली बघेल, मध्य प्रदेश
  2. श्री निलावाठ ड. सांगमा, मेघालय
  3. श्री चेग्रिक ड. सांगमा, मेघालय
  4. श्री वालग्रिक म. ममिन, मेघालय
  5. श्री जीनजास  ड.  माराक, मेघालय
  6. श्री इम्मानुएल लालावमपुइया (मरणोपरांत), मिजोरम
  7. मोहम्मद उमर दार(मरणोपरांत), रक्षा मंत्रालय

 

उत्तम जीवन रक्षा पदक

  1. मास्टर मुहम्मदसुफियान, केरल
  2. मास्टर नीरज के नित्यानंद, केरल
  3. मास्टर अतुल बिनीष, केरल
  4. श्रीमती किरण बैगा, मध्य प्रदेश
  5. श्री रविराज अनिल फडणीस, महाराष्ट्र
  6. श्री ललछुआंलियाना (मरणोपरांत), मिजोरम
  7. श्री लियानजलामा, मिजोरम
  8. श्री शेर सिंह, सीमा सड़क संगठन

जीवन रक्षा पदक

  1. श्री त्सेरिंग दोरजी गोइबा, अरुणाचल प्रदेश
  2. श्री घनश्यामभाई प्रभातभाई तडवी, गुजरात
  3. श्री गौरव जस्वाल, हिमाचल प्रदेश
  4. मास्टर अधिन प्रिंस, केरल
  5. श्री बाबीश बी, केरल
  6. श्री सुबोद लाल सी, केरल पुलिस
  7. मास्टर मुहैमिन पि के, केरल
  8. मास्टर मुहम्मद शामिल, केरल
  9. श्री बृजेश कुमार साहु, मध्य प्रदेश
  10. श्री महेश शंकर चोरमले, महाराष्ट्र
  11. श्री सय्यद बाबू शेख, महाराष्ट्र
  12. कुमारी रिणढनढर लिंदह, मेघालय
  13. श्रीएंथोनी लल्हुइजेला(मरणोपरांत), मिजोरम
  14. मास्टर लालरामलियाना, मिजोरम
  15. श्रीआरखव्लियाना, मिजोरम
  16. श्री सोनु कुमार, रक्षा मंत्रालय
  17. श्री टी अन्नथा कुमार, रक्षा मंत्रालय
  18. श्री कर्मबीर सिंह, सीमा सुरक्षा बल
  19. श्री एम उमाशंकर, सीमा सुरक्षा बल
  20. श्री बलबीर सिंह, सीमा सुरक्षा बल
  21. श्री दर्पण किशोर, सीमा सुरक्षा बल
  22. डॉ. हिमांशुसैनी, सीमा सुरक्षा बल
  23. श्री विनोद कुमार, सीमा सुरक्षा बल
  24. श्री जाकिर हुसैन, भारतीय-तिब्बतसीमा पुलिस
  25. श्री शैलेन्द्र सिंह नेगी, भारतीय-तिब्बत सीमा पुलिस
  26. श्री सुरेन्द्र कुमार, रेल मंत्रालय
  27. श्री जय पाल सिंह, रेल मंत्रालय
  28. श्री बुद्धा राम सैनी, रेल मंत्रालय

जीवन रक्षा पदक श्रंखला के पुरस्कार किसी व्यक्ति की जान बचाने में मानवीय प्रकृति के सराहनीय  कार्य के लिए प्रदान किया जाता है। यह पुरस्कार तीन श्रेणियों, सर्वोत्तम जीवन रक्षा पदक, उत्तम जीवन रक्षा पदक, एवं जीवन रक्षा पदक, में प्रदान किया जाता है। जीवन के सभी क्षेत्रों से जुड़े व्यक्ति इन पुरस्कारों के पात्र हैं। ये पुरस्कार मरणोपरांत भी प्रदान किये जाते हैं ।

इस पुरस्कार के अलंकरण (मेडल, केंद्रीय गृह मंत्री द्वारा हस्ताक्षरित प्रमाण पत्र एवं एकमुश्त मोद्रिक भत्ता) पुरस्कार प्राप्तकर्ता को यथा समय उस केंद्रीय मंत्रालय/ संगठन/ राज्य सरकार द्वारा प्रदान किये जाते हैं, जिससे पुरस्कार प्राप्तकर्ता सम्बंधित है।

 

*****

आरके/एसएम/ आरआर



(Release ID: 1893574) Visitor Counter : 917