पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

श्री सर्बानंद सोनोवाल ने डिब्रूगढ़ के प्रेरणा बाल गृह में बच्चों के साथ नव वर्ष का दिन व्यतीत किया

प्रविष्टि तिथि: 01 JAN 2023 7:50PM by PIB Delhi

केंद्रीय पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग तथा आयुष मंत्री श्री सर्बानंद सोनोवाल ने आज डिब्रूगढ़ के प्रेरणा बाल गृह में बच्चों के साथ नव वर्ष का पहला दिन व्यतीत किया। इस अवसर पर श्री सोनोवाल ने बच्चों को पुस्तकें वितरित कीं और आगामी वर्ष के लिए उन्हें शुभकामनाएं दीं। बाल गृह के बच्चों ने मंच पर अपनी विविध कार्यक्रम प्रस्तुतियों से श्री सोनोवाल सहित अन्य दर्शकों को भी मंत्रमुग्ध कर दिया।

IMG_256

इस अवसर पर श्री सोनोवाल ने अपने संबोधन में कहा कि बच्चों की आंखों में चमक एवं आशाएं नवीनता का वास्तविक प्रतिबिंब हैं। उन्होंने कहा कि ये बच्चे हमारे देश का भविष्य हैं और हमारा कर्तव्य है कि हम उनके सपनों को वास्तविकता के लक्ष्य तक पहुंचने दें। श्री सोनोवाल ने कहा कि बच्चों की सादगी तथा उनकी ईमानदारी ने मेरे दिल को छू लिया है। मैं उन्हें नई संभावनाएं तलाशने के लिए शुभकामनाएं देता हूं।

IMG_256

इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री के साथ डिब्रूगढ़ के विधायक प्रशांत फुकन और डिब्रूगढ़ विकास प्राधिकरण के अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।

*****

एमजी/एएम/एनके/वाईबी


(रिलीज़ आईडी: 1887935) आगंतुक पटल : 540
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Marathi , Manipuri , Assamese