पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

देश के विभिन्न स्थानों पर इथेनॉल भंडारण क्षमता को निरंतर बढ़ाया जा रहा है

Posted On: 19 DEC 2022 6:00PM by PIB Delhi

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस राज्य मंत्री श्री रामेश्वर तेली ने कहा कि इथेनॉल के सम्मिश्रण की आवश्यकताओं के अनुसार इसे रिफाइनरियों, टर्मिनलों और आपूर्तिकर्ताओं के परिसर सहित कई स्थानों पर संग्रहीत किया जाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में और वर्तमान आवश्यकताओं के अनुसार इसके भंडारण की पर्याप्त व्यवस्था मौजूद है।

उन्होंने कहा कि ओएमसीज ने इथेनॉल आपूर्ति वर्ष (ईएसवाई) 2021-22 की अवधि में पेट्रोल में औसतन 10% इथेनॉल का सम्मिश्रण किया गया है और इस सम्मिश्रण को बढ़ाकर 20 प्रतिशत करने की आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए देश के विभिन्न स्थानों पर एथेनोल भंडारण क्षमता को निरंतर बढ़ाया जा रहा है।

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस राज्य मंत्री श्री रामेश्वर तेली ने आज राज्यसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर यह जानकारी प्रदान की।

***

एमजी/एएम/एके/एसएस


(Release ID: 1884924)
Read this release in: English , Urdu , Punjabi , Tamil