सामाजिक न्‍याय एवं अधिकारिता मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग

प्रविष्टि तिथि: 02 DEC 2022 5:34PM by PIB Delhi

श्री हंसराज गंगाराम अहीर ने आज नई दिल्ली में राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष का पदभार ग्रहण किया। वह महाराष्ट्र राज्य के चंद्रपुर जिले के निवासी हैं और पेशे से एक किसान हैं।

श्री हंसराज गंगाराम अहीर महाराष्ट्र के लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र चंद्रपुर से चार बार संसद सदस्य रह चुके हैं और वे महाराष्ट्र विधान परिषद के सदस्य भी रहे हैं। वह संसद की विभिन्न स्थायी समितियों के सदस्य भी रह चुके हैं और कोयला और इस्पात पर संसदीय स्थायी समिति के अध्यक्ष के रूप में भी काम कर चुके हैं। वह 16वीं लोकसभा में भारत सरकार के केंद्रीय गृह राज्य मंत्री और केंद्रीय रसायन और उर्वरक राज्य मंत्री भी रह चुके हैं।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image001LF99.jpg https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image002BBJT.jpg

****

एमजी/एएम/एके/डीके-


(रिलीज़ आईडी: 1880578) आगंतुक पटल : 7531
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Marathi , Tamil