वित्‍त मंत्रालय

केन्द्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) ने वित्तीय वर्ष 2022-23 की दूसरी तिमाही के लिए फॉर्म 26क्यू में टीडीएस विवरण दाखिल करने की नियत तिथि बढ़ाई

Posted On: 27 OCT 2022 5:24PM by PIB Delhi

संशोधित एवं अद्यतन फॉर्म 26क्यू में टीडीएस विवरण दाखिल करने में आ रही कठिनाइयों को ध्यान में रखते हुए, केन्द्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) ने वित्तीय वर्ष 2022-23 की दूसरी तिमाही के लिए फॉर्म 26क्यू दाखिल करने की नियत तिथि 31 अक्टूबर, 2022 से बढ़ाकर 30 नवंबर, 2022 कर दी है।

सीबीडीटी परिपत्र संख्या 21/2022 एफ.सं. 275/25/2022-आईटी (बी) दिनांक 27 अक्टूबर 2022 में जारी किया गया। उक्त परिपत्र www.incometaxindia.gov.in पर उपलब्ध है।

****

एमजी/एएम/आर/डीवी



(Release ID: 1871356) Visitor Counter : 306