उप राष्ट्रपति सचिवालय
azadi ka amrit mahotsav

उपराष्ट्रपति ने दीपावली की पूर्व संध्या पर देशवासियों को बधाई दी

प्रविष्टि तिथि: 23 OCT 2022 5:28PM by PIB Delhi

उपराष्ट्रपति श्री जगदीप धनखड़ ने दीपावली की पूर्व संध्या पर देशवासियों को बधाई दी है। उनका संदेश इस प्रकार है-

 “मैं देशवासियों तथा विदेशों में रह रहे प्रवासी भारतीय समुदाय को पावन प्रकाशोत्सव, दीपावली की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देता हूं।

पारंपरिक हर्ष और उल्लास के साथ मनाया जाने वाला दीपावली का यह पर्व चौदह वर्ष के वनवास के बादमां सीता और लक्ष्मण के साथ श्री राम के अयोध्या वापस लौटने का उत्सव है। वनवास की इस अवधि में श्री राम ने ऋषि मुनियों से ज्ञान अर्जित किया, सुदूर वनों में बसने वाले आम लोगों को संगठित कर, पाप और बुराई पर विजय प्राप्त की। दीपावली, एक उदार और कल्याणकारी राज्य के हमारे आदर्श- 'राम राज्य' के अभ्युदय का भी प्रतीक है। यह पर्व, श्री राम के जीवन चरित में निहित सद्गुणों के प्रति हमारी गहरी आस्था को दर्शाता है। उन्होंने एक आदर्श राजा, आज्ञाकारी पुत्र, एक अजेय योद्धा और सदाचार की जो मर्यादाएं स्थापित की थीं, वे उन्हें पुरुषोत्तम श्री राम के रूप में श्रद्धेय बनाती हैं, जिनका अनुसरण मानवता पीढ़ियों से करती रही है।

दीपावली, समृद्धि की देवी मां लक्ष्मी और सौभाग्य एवं ज्ञान के देवता श्री गणेश के पूजन का भी अवसर है।

दीपों का यह पर्व हमारे जीवन में ज्ञान, पवित्रता, समृद्धि और शांति लाए। जगमगाते दीयों की आभा हमारे देश को आशा, खुशी, स्वास्थ्य और सौहार्द से प्रकाशित करे।

****

एमजी/एएम/एसके


(रिलीज़ आईडी: 1870495) आगंतुक पटल : 355
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Marathi , Manipuri , Tamil