रेल मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

भारतीय रेल ने इस त्योहार के मौसम के दौरान यात्रियों के लिए सुगम एवं आरामदायक यात्रा सुनिश्चित करने हेतु अतिरिक्त 32 विशेष सेवाओं को अधिसूचित किया


कुल 211 विशेष सेवाएं 2561 फेरे लगायेंगी - 179 विशेष सेवाओं को पहले अधिसूचित किया गया था

रेलवे मार्गों पर देशभर के प्रमुख स्थलों को जोड़ने के लिए विशेष ट्रेनें

प्रविष्टि तिथि: 18 OCT 2022 3:18PM by PIB Delhi

 

इस त्योहार के मौसम में रेल यात्रियों की सुविधा और यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को कम करने हेतु भारतीय रेल इस साल छठ पूजा तक 211 विशेष ट्रेनों (जोड़े में) की 2561 फेरे चला रहा है। रेलवे मार्गों पर दरभंगा, आजमगढ़, सहरसा, भागलपुर, मुजफ्फरपुर, फिरोजपुर, पटना, कटिहार और अमृतसर आदि जैसे देशभर के प्रमुख स्थलों को जोड़ने के लिए विशेष ट्रेनों की योजना बनाई गई है। भारतीय रेल ने इस त्योहार के मौसम के दौरान यात्रियों के लिए सुगम एवं आरामदायक यात्रा सुनिश्चित करने हेतु अतिरिक्त 32 विशेष सेवाओं को अधिसूचित किया है, जबकि 179 विशेष सेवाओं को पहले अधिसूचित किया गया था।

(कृपया देखें: https://www.pib.gov.in/PressReleseDetail.aspx?PRID=1865093)

क्र.सं.

रेलवे

विशेष सेवा की कुल संख्या (जोड़े में)

फेरों की कुल संख्या

1

सीआर

10

132

2

ईसीआर

10

176

3

ईसीओआर

6

94

4

ईआर

14

108

5

एनआर

44

367

6

एनसीआर

9

227

7

एनईआर

3

44

8

एनएफआर     

4

64

9

एनडब्ल्यूआर   

7

257

10

एसआर

11

56

11

एसईआर

4

22

12

एससीआर

35

271

13

एसडब्ल्यूआर   

23

386

14

डब्ल्यूसीआर   

7

26

15

डब्ल्यूआर   

24

331

 

कुल योग

211

2561

सीटों को घेरने, अधिक किराया वसूली और दलाली गतिविधि आदि जैसे किसी भी तरह के कदाचार पर नजर रखी जा रही है। अनारक्षित डिब्बों में यात्रियों के व्यवस्थित प्रवेश के लिए आरपीएफ कर्मचारियों की देखरेख में टर्मिनस स्टेशनों पर कतार बनाकर भीड़ नियंत्रण के उपाय सुनिश्चित किए जा रहे हैं।

*****

एमजी/एएम/आर/डीके-


(रिलीज़ आईडी: 1868904) आगंतुक पटल : 623
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Marathi , Punjabi , Tamil