राष्ट्रपति सचिवालय
azadi ka amrit mahotsav

राष्ट्रपति 3 से 4 अक्टूबर तक गुजरात का दौरा करेंगी

प्रविष्टि तिथि: 02 OCT 2022 7:52PM by PIB Delhi

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु 3 से 4 अक्टूबर, 2022 तक गुजरात का दौरा करेंगी। भारत के राष्ट्रपति के रूप में यह उनकी पहली गुजरात यात्रा होगी।

3 अक्टूबर, 2022 को राष्ट्रपति अहमदाबाद में साबरमती आश्रम जाकर अपनी यात्रा का शुभारंभ करेंगी। इसके पश्चात, वह जीएमईआरएस, गांधीनगर में स्वास्थ्य, सिंचाई, जल आपूर्ति और बंदरगाह विकास से संबंधित विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन/शिलान्यास करेंगी। उसी शाम, राष्ट्रपति के सम्मान में गांधीनगर में गुजरात सरकार द्वारा आयोजित एक नागरिक स्वागत समारोह में शामिल होंगी।

4 अक्टूबर, 2022 को, राष्ट्रपति महिला उद्यमियों के लिए गुजरात विश्वविद्यालय के स्टार्ट-अप प्लेटफॉर्म 'हरस्टार्ट' का शुभारंभ करेंगी और अहमदाबाद के गुजरात विश्वविद्यालय में शिक्षा और जनजाति विकास से संबंधित विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन/शिलान्यास करेंगी।

***

एमजी/एएम/एसएस


(रिलीज़ आईडी: 1864699) आगंतुक पटल : 326
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Marathi , Punjabi