राष्ट्रपति सचिवालय
राष्ट्रपति ने डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की
प्रविष्टि तिथि:
05 SEP 2022 11:20AM by PIB Delhi

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने आज (पांच सितंबर, 2022) राष्ट्रपति भवन में भारत के पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की। राष्ट्रपति और राष्ट्रपति भवन के अधिकारियों ने डॉ. राधाकृष्णन के चित्र के समक्ष श्रद्धा-सुमन अर्पित किये।
*****
एमजी/एएम/एकेपी
(रिलीज़ आईडी: 1856771)
आगंतुक पटल : 462