रक्षा मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

भारतीय सैन्य दल द्वारा रूस के पूर्वी सैन्य जिले सर्गेवेस्की में युद्धाभ्यास वोस्तोक-2022 में भागीदारी

प्रविष्टि तिथि: 01 SEP 2022 2:10PM by PIB Delhi

बहुस्तरीय सामरिक और कमान अभ्यास वोस्तोक-2022 आज रूस के पूर्वी सैन्य जिले के प्रशिक्षण मैदान में शुरू हुआ। यह सैन्याभ्यास 01 सितंबर से 07 सितंबर, 2022 तक चलेगा। इसका उद्देश्य दोनों प्रतिभागी सैन्य दलों तथा पर्यवेक्षकों के बीच आदान-प्रदान और समन्वय स्थापित करना है।

भारतीय सैन्य दल में 7/8 गोरखा राइफल्स के सैनिक शामिल हैं। भारतीय दल अभ्यास-स्थल पर पहुंचकर वहां अगले सात दिनों से अधिक समय तक संयुक्त अभ्यास करेगा। इस अभ्यास में संयुक्त मैदानी प्रशिक्षण अभ्यास, मुठभेड़ की प्रक्रिया पर चर्चा और हथियार चलाने का अभ्यास शामिल है।

भारतीय सैन्य दल व्यावहारिक पक्षों को साझा करेगा तथा सैन्य, प्रक्रियाओं और व्यवहारों का अभ्यास करेगा, जिनमें नई प्रौद्योगिकियों को सम्मिलित किया गया है। ये सारी गतिविधियां चर्चाओं और सामरिक अभ्यासों के जरिये पूरी की जायेंगी।

*****

एमजी/एएम/एकेपी/एसएस


(रिलीज़ आईडी: 1856025) आगंतुक पटल : 806
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Marathi , Manipuri , Tamil , Malayalam