रक्षा मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

रक्षा मंत्री रक्षा सहयोग को और अधिक बढ़ाने के लिए 26 अगस्त, 2022 को नई दिल्ली में अपनी तंजानियाई समकक्ष के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे

प्रविष्टि तिथि: 25 AUG 2022 6:52PM by PIB Delhi

रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह 26 अगस्त 2022 को नई दिल्ली में तंजानिया की रक्षा और राष्ट्रीय सेवा मंत्री डॉ. स्टरगोमेना लॉरेंस टैक्स के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे। द्विपक्षीय वार्ता के दौरान दोनों मंत्री दोनों देशों के बीच रक्षा सहयोग की समीक्षा करेंगे और रक्षा उद्योग में सहयोग सहित द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करने के नए तरीके तलाशेंगे। इस रक्षा सहयोग को लेकर इन गतिविधियों की प्रगति के लिए व्यापक आधार 2003 में दोनों देशों के बीच हस्ताक्षरित समझौता ज्ञापन है।

डॉ. टैक्स भारत में अपने प्रवास के दौरान हैदराबाद भी जाएंगी, जहां वे भारतीय रक्षा उद्योगों के साथ बातचीत करेंगी।

*****

एमजी/एएम/एचकेपी/डीवी


(रिलीज़ आईडी: 1854502) आगंतुक पटल : 407
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Marathi , Punjabi