मत्स्यपालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय

मत्स्य पालन, पशुपालन एवं डेयरी मंत्रालय ने तमिलनाडु के पांचालंकुरुची किले में हर घर तिरंगा उत्सव मनाया


डॉ. एल. मुरुगन ने समारोह के एक भाग के रूप में तमिलनाडु में राष्ट्रीय ध्वज फहराया

आजादी का अमृत महोत्सव के हिस्से के रूप में देश भर में 400 प्रतिष्ठित स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं

Posted On: 12 AUG 2022 2:43PM by PIB Delhi

भारत सरकार 11 अगस्त से 15 अगस्त, 2022 तक हर घर तिरंगा उत्सव मना रही है। आजादी का अमृत महोत्सव वर्ष के अंतर्गत आयोजित किये जा रहे कार्यक्रमों के सिलसिले में भारत सरकार माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश भर में 400 प्रतिष्ठित स्थलों पर इस उत्सव का उत्साहपूर्वक आयोजन कर रही है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image001RKBG.jpg 

भारत सरकार के मत्स्य पालन, पशुपालन एवं डेयरी मंत्रालय ने तमिलनाडु राज्य सरकार के सहयोग से 12 अगस्त, 2022 को तमिलनाडु में तूतूकुड़ी के पंचालंकुरुची किले में हर घर तिरंगा कार्यक्रम का आयोजन किया।

मत्स्य पालन, पशुपालन एवं डेयरी राज्य मंत्री डॉ. एल. मुरुगन ने विभिन्न गणमान्य व्यक्तियों की मौजूदगी में मुख्य अतिथि के रूप में इस कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। मत्स्य पालन, पशुपालन एवं डेयरी राज्य मंत्री ने तमिलनाडु में तूतूकुड़ी के पंचालंकुरुची किले में राष्ट्रीय ध्वज को फहराया और शहीदों तथा स्वतंत्रता सेनानियों के परिवार के सदस्यों को सम्मानित किया। डॉ. एल. मुरुगन ने लोगों को हर घर तिरंगा अभियान में सक्रिय रूप से भाग लेने के लिए भी प्रेरित किया।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image00253NR.jpg 

तमिलनाडु सरकार ने इस आयोजन को भव्य रूप से सफल बनाने के लिए उत्साहपूर्वक सभी तरह की प्रशासनिक एवं रसद सहायता प्रदान की है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image003PA5Z.jpg

***

एमजी/एएम/एनके/एसएस



(Release ID: 1851276) Visitor Counter : 307