पूर्वोत्‍तर क्षेत्र विकास मंत्रालय

गुवाहाटी में 'हर घर तिरंगा अभियान' को बढ़ावा देने के लिए उत्‍तर पूर्वी क्षेत्र विकास मंत्रालय की अधिकारिक यात्रा

Posted On: 12 AUG 2022 2:17PM by PIB Delhi

श्री सुरेश कुमार एस, संयुक्त सचिव और सांख्यिकीय सलाहकार, उत्‍तर पूर्वी क्षेत्र विकास मंत्रालय हर घर तिरंगा अभियान को बढ़ावा देने और उत्तर-पूर्व परियोजनाओं की स्थिति की समीक्षा करने के लिए और उत्तर-पूर्वी परिषद एवं निडफी के अधिकारियों से मुलाकात करने के लिए गुवाहाटी/शिलॉन्‍ग की दो दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर हैं। उनकी यात्रा के दौरान 'हर घर तिरंगा' अभियान को बढ़ावा देने के लिए एक बाइक रैली का भी आयोजन किया गया।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image001T9YN.jpghttps://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image002PIKS.jpg

गुवाहाटी के नेडफी मुख्यालय में श्री सुरेश ने श्री पी.वी.एस.एल.एन. मूर्ति, नेडफी के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक और प्रमुख अधिकारियों के साथ उत्तर-पूर्व परियोजनाओं की समीक्षा की अध्यक्षता की।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image0032JBH.jpghttps://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image004549E.jpg

'हर घर तिरंगा अभियान को बढ़ावा देने के लिए विशेष कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें 15 अगस्त 2022 तक नेडफी हाउस में एक नेडफी क्राफ्ट कार्निवल का आयोजन भी शामिल है। श्री सुरेश और श्री मूर्ति ने कार्निवल का दौरा किया। कार्निवल में स्वदेशी कारीगरों और उद्यमियों के उत्पादों का प्रदर्शन किया जा रहा है। आम लोगों के लिए नि:शुल्क कोविड-19 टीकाकरण शिविर भी लगाया गया।

***

एमजी/एएम/एके/एसएस



(Release ID: 1851252) Visitor Counter : 242