गृह मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

जांच में उत्कृष्टता के लिए वर्ष 2022 के ‘केंद्रीय गृह मंत्री पदक’ पुलिस कर्मियों को प्रदान किए गए

प्रविष्टि तिथि: 12 AUG 2022 12:45PM by PIB Delhi

जांच में उत्कृष्टता के लिए वर्ष 2022 के केंद्रीय गृह मंत्री पदक 151 पुलिस कर्मियों को प्रदान किए गए। यह पदक वर्ष 2018 में शुरू किया गया था। इसका उद्देश्य अपराध की जांच के उच्च पेशेवर मानकों को बढ़ावा देना और जांच में उत्कृष्टता को मान्यता देना है।

जिन पुलिस कर्मियों को इन पदकों से सम्मानित किया गया है उनमें 15 सीबीआई के, 11 महाराष्ट्र पुलिस के, 10-10 मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश पुलिस के और 8-8 केरल पुलिस, राजस्थान पुलिस और पश्चिम बंगाल पुलिस के हैं तथा शेष पुलिसकर्मी अन्य राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों/ संगठनों के हैं। इन पदक प्राप्त करने वाले पुलिस  कर्मियों में 28 महिला पुलिस अधिकारी शामिल हैं।

वर्ष 2022 के लिए जांच में उत्कृष्टता के लिए केंद्रीय गृह मंत्री पदक से सम्मानित पुलिस अधिकारियों की सूची

***

एमजी/एएम/आईपीएस/ओपी


(रिलीज़ आईडी: 1851194) आगंतुक पटल : 844
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: Kannada , Malayalam , Bengali , Odia , English , Urdu , Manipuri , Gujarati , Tamil , Telugu