प्रधानमंत्री कार्यालय
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और फिलीपींस के राष्ट्रपति महामहिम श्री फर्डिनेंड मार्कोस जूनियर के बीच फोन पर बातचीत
प्रविष्टि तिथि:
05 AUG 2022 2:59PM by PIB Delhi
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज फिलीपींस के राष्ट्रपति महामहिम श्री फर्डिनेंड मार्कोस जूनियर से फोन पर बातचीत की।
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने फिलीपींस के 17वें राष्ट्रपति के रूप में चुने जाने पर महामहिम मार्कोस जूनियर को बधाई दी।
दोनों राजनेताओं ने द्विपक्षीय सहभागिता वाले विभिन्न क्षेत्रों की समीक्षा की, और हाल के वर्षों में दोनों देशों के बीच काफी तेजी से आपसी सहयोग बढ़ने पर संतोष व्यक्त किया।
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने भारत की ‘एक्ट ईस्ट’ नीति और भारत के हिंद-प्रशांत विजन में फिलीपींस द्वारा निभाई जाने वाली महत्वपूर्ण भूमिका को दोहराया, एवं द्विपक्षीय संबंधों का और ज्यादा विस्तार करने की इच्छा व्यक्त की।
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने राष्ट्रपति फर्डिनेंड मार्कोस जूनियर को फिलीपींस के विकास के लिए उनकी योजनाओं और परियोजनाओं में भारत की ओर से पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन भी दिया।
***
एमजी/एएम/आरआरएस/एसएस
(रिलीज़ आईडी: 1848748)
आगंतुक पटल : 433
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें:
Bengali
,
English
,
Urdu
,
Marathi
,
Manipuri
,
Assamese
,
Punjabi
,
Gujarati
,
Odia
,
Tamil
,
Telugu
,
Kannada
,
Malayalam