कृषि एवं किसान कल्‍याण मंत्रालय

बागवानी फसलों के क्षेत्र व उत्पादन का दूसरा अग्रिम अनुमान (2021-22) जारी


2021-22 में बागवानी उत्पादन लगभग 70.3 लाख टन की बढ़त के साथ 34.163 करोड़ टन अनुमानित

Posted On: 14 JUL 2022 4:12PM by PIB Delhi

कृषि एवं किसान कल्याण विभाग ने राज्यों / केंद्र शासित प्रदेशों और अन्य सरकारी स्रोत एजेंसियों से प्राप्त जानकारी के आधार पर संकलित विभिन्न बागवानी फसलों के क्षेत्र और उत्पादन का 2021-22 के लिए दूसरा अग्रिम अनुमान जारी किया।

 

कुल बागवानी

2021-22

(अंतिम)

2021-22

( पहला अग्रिम अनुमान)

2020-21

( दूसरा अग्रिम अनुमान)

क्षेत्रफल ( मिलियन हेक्टेयर में )

27.48

27.56

27.74

क्षेत्रफल ( मिलियन हेक्टेयर में )

334.60

333.25

341.63

 

2021-22 (दूसरा अग्रिम अनुमान)

  • 2021-22 में कुल बागवानी उत्पादन 34.163 करोड़ टन होने का अनुमान है, जो 2020-21 (अंतिम) की तुलना में लगभग 70.3 लाख टन (2.10 प्रतिशत की वृद्धि) की बढ़त है।
  • पिछले वर्ष की तुलना में फलों, सब्जियों और शहद के उत्पादन में वृद्धि, जबकि मसालों, फूलों, सुगंधित एवं औषधीय पौधों और प्लांटेशन फसलों के उत्पादन में कमी का अनुमान है।
  • फलों का उत्पादन 2020-21 के 10.248 करोड़ टन की तुलना में 10.710 करोड़ टन होने का अनुमान है।
  • सब्जियों का उत्पादन 2020-21 के 20.045 करोड़ टन की तुलना में 20.461 करोड़ टन होने का अनुमान है।
  • प्याज का उत्पादन 2020-21 के 2.664 करोड़ टन के मुकाबले  3.170 करोड़ टन होने का अनुमान है।
  • आलू का उत्पादन 2020-21 के 5.617 करोड़ टन की तुलना में 5.358 करोड़ टन होने की उम्मीद है।
  • टमाटर का उत्पादन 2020-21 के 2.118 करोड़ टन की तुलना में 2.034 करोड़ टन होने की उम्मीद है।

 

विभिन्न बागवानी फसलों के क्षेत्रफल और उत्पादन के विस्तृत दूसरे अग्रिम अनुमान (2021-22) के लिए यहां क्लिक करे

*****

एमजी/एएम/एसएस



(Release ID: 1841984) Visitor Counter : 546


Read this release in: English , Urdu , Marathi , Tamil