मत्स्यपालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

श्री परषोत्तम रुपाला कल योग सत्र में शामिल होंगे


गुजरात के प्रतिष्ठित स्थल सोमनाथ में योगोत्सव का आयोजन

1000 से अधिक किसान इस आयोजन का हिस्सा बनेंगे

दूध और डेयरी उत्पादों का उपयोग कर अच्छे स्वास्थ्य और सेहत के लिए जन आंदोलन खड़ा करने के मकसद से आयोजन

कार्यक्रम का विषय- सही जीवनशैली और पौष्टिक भोजन के साथ योग

डॉ. संजीव कुमार बालियान और डॉ. एल. मुरुगन क्रमशः ऋषिकेश और कन्याकुमारी में इसी तरह के कार्यक्रमों में भाग लेंगे

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के काउंटडाउन कार्यक्रम की शुरुआत

Posted On: 16 JUN 2022 5:06PM by PIB Delhi

 आज़ादी के अमृत महोत्सव के हिस्से के रूप में और अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2022 के काउंटडाउन इवेंट के रूप में केंद्रीय मत्स्यपालन, पशुपालन और डेयरी मंत्री श्री परषोत्तम रुपाला मुख्य अतिथि के रूप में अपनी उपस्थिति के साथ गुजरात के सोमनाथ में योगोत्सव में भाग लेंगे। केंद्रीय मंत्री अरब सागर में सूर्यास्त की पृष्ठभूमि में सोमनाथ मंदिर परिसर में जूनागढ़, अमरेली और राजकोट के हजार से अधिक डेयरी किसानों के साथ योग सत्र में हिस्सा लेंगे।

भारत सरकार आज़ादी का अमृत महोत्सव मना रही है और आयुष मंत्रालय ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (आईडीवाई) के काउंटडाउन के रूप में कार्यक्रम आयोजित करने का प्रस्ताव रखा है। भारत सरकार के मतस्यपालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय के तहत पशुपालन और डेयरी विभाग, राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड (एनडीडीबी) और गुजरात सहकारी दुग्ध विपणन संघ (जीसीएमएमएफ) के सहयोग से 17 जून, 2022 को सोमनाथ, गुजरात में योगोत्सव मना रहा है। योगोत्सव का मुख्य विषय 'सही जीवन और पौष्टिक भोजन के साथ योग' है।

योग का विहंगम दृश्य योग की भावना को उनके जीवन और विश्वदृष्टि में प्रचारित करने और विकसित करने के लिए प्रभाव और संकल्प पैदा करेगा।

श्री देवभाई मालम, राज्य मंत्री, पशुपालन और गाय-प्रजनन, गुजरात सरकार, श्री राजेश चुडासमा, माननीय संसद सदस्य (जूनागढ़-गिर, सोमनाथ) और श्री अतुल चतुर्वेदी, सचिव, पशुपालन एवं डेयरी, भारत सरकार और अन्य गणमान्य व्यक्ति अपनी उपस्थिति के साथ इस कार्यक्रम में शामिल हो रहे हैं।

कार्यक्रम की शुरुआत श्री कीर्तिधन गढ़वी के लोक प्रस्तुति 'दयारो' से होगी। कार्यक्रम के हिस्से के रूप में, एनडीडीबी द्वारा विकसित गोबर गैस घोल आधारित जैविक खाद और शिशु संजीवनी का श्री परषोत्तम रुपाला द्वारा शुभारंभ किया जाएगा।

विभाग का लक्ष्य महत्वपूर्ण आवश्यक पोषक तत्वों और लगभग संपूर्ण भोजन के अच्छे स्रोत के रूप में दूध और डेयरी उत्पादों को बढ़ावा देकर स्वास्थ्य और कल्याण के लिए जन आंदोलन के रूप में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2022 की गतिविधियों में अधिक लोगों को जोड़ना है। गुजरात सरकार इस आयोजन को भव्य रूप से सफल बनाने के लिए उत्साहपूर्वक सभी प्रशासनिक और लॉजिस्टिक्स से जुड़ी सहायता प्रदान कर रही है।

गंगा घाट, ऋषिकेश, उत्तराखंड और विवेकानंद रॉक मेमोरियल, कन्याकुमारी, तमिलनाडु में पशुपालन और डेयरी विभाग द्वारा इसी की तर्ज पर काउंटडाउन कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी राज्यमंत्री डॉ. संजीव कुमार बालियान और मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी राज्य मंत्री डॉ. एल मुरुगन योगोत्सव में क्रमशः कन्याकुमारी और ऋषिकेश में डेयरी किसानों के साथ योग सत्र में भाग लेंगे।

***

एमजी/एमए/पीके/एसएस  


(Release ID: 1834790) Visitor Counter : 178