प्रधानमंत्री कार्यालय
महिलाओं के नेतृत्व वाला विकास शुरू से ही हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता रही है: प्रधानमन्त्री
प्रविष्टि तिथि:
01 JUN 2022 6:51PM by PIB Delhi
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि पिछले 8 वर्षों में सरकार ने महिला सशक्तिकरण में कोई कसर नहीं छोड़ी है। श्री मोदी ने यह भी कहा कि महिलाओं के नेतृत्व वाले विकास के कारण हमारी करोड़ों माताओं, बहनों और बेटियों का जीवन आसान हो गया है और वे देश की प्रगति में बहुत योगदान दे रही हैं।
प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया ;
"बीते 8 वर्षों में नारी शक्ति के सशक्तिकरण में सरकार ने कोई कोर-कसर नहीं छोड़ी है। महिलाओं के नेतृत्व में विकास को शुरू से ही प्राथमिकता दी गई है। इसी का परिणाम है कि हमारी करोड़ों माताओं, बहनों और बेटियों का जीवन आसान हुआ है और वे देश के उत्थान में बढ़-चढ़कर योगदान दे रही हैं।"
*******
एमजी / एमए / एसटी/वाईबी
(रिलीज़ आईडी: 1830247)
आगंतुक पटल : 977
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें:
Marathi
,
English
,
Urdu
,
Manipuri
,
Bengali
,
Assamese
,
Punjabi
,
Gujarati
,
Odia
,
Tamil
,
Telugu
,
Kannada
,
Malayalam