सूचना और प्रसारण मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

केंद्रीय मंत्री श्री अनुराग ठाकुर ने सेंट ट्रोपेज़ में महाराजा रणजीत सिंह और राजकुमारी बन्नू पान देई को पुष्पांजलि अर्पित की

प्रविष्टि तिथि: 18 MAY 2022 10:13PM by PIB Delhi

केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री श्री अनुराग सिंह ठाकुर ने आज सेंट ट्रोपेज़ में अलर्ड स्क्वायर का दौरा किया। कान से दूर नाव की यात्रा से सेंट ट्रोपेज़ पहुंचा जा सकता है, जिसका हिमाचल प्रदेश राज्य के साथ संबंध है।

अपनी यात्रा के दौरान, मंत्री ने महाराजा रणजीत सिंह (सिख साम्राज्य के पहले महाराजा), जीन-फ्रेंकोइस अलर्ड (महाराजा रणजीत सिंह की सेना में जनरल) और उनकी पत्नी चंबा की राजकुमारी बन्नू पान देई की आवक्ष प्रतिमाओं पर पुष्पांजलि अर्पित की। महारानी बन्नू पान देई का जन्म हिमाचल प्रदेश के चंबा में हुआ था।

Image

इस अवसर पर मंत्री महोदय ने कहा कि संत ट्रोपेज़ का भारत से सम्बन्ध चार पीढ़ियों के बाद भी समाप्त नहीं हुआ है। महारानी के परिवार को सेंट ट्रोपेज़ में बहुत सम्मान दिया जाता है और परिवार ने अपनी भारतीय जड़ों को संरक्षित रखा है।

Image

मंत्री महोदय के आगमन पर, सेंट ट्रोपेज़ की मेयर सुश्री सिल्वी सिरी और डिप्टी मेयर श्री अलर्ड फ्रेडरिक के साथ पूर्व डिप्टी मेयर श्री हेनरी प्रिवोस्ट अलर्ड ने उनका स्वागत किया। मंत्री महोदय ने मेयर और डिप्टी मेयर को गोवा में भारत अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव को देखने के लिए आमंत्रित किया और उन्हें गोवा के समुद्र तटों से हिमाचल के पहाड़ों की यात्रा पर ले जाने का भी वादा किया।

WhatsApp Image 2022-05-18 at 9.29.25 PM.jpeg

केंद्रीय मंत्री ने सेंट ट्रोपेज़ में मेयर और अन्य महानुभावों को पारंपरिक हिमाचली टोपी और शॉल देकर सम्मानित किया।

WhatsApp Image 2022-05-18 at 9.57.53 PM.jpeg

*****

एमजी/एएम/जेके/एसके


(रिलीज़ आईडी: 1826550) आगंतुक पटल : 394
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Marathi , Bengali , Punjabi , Gujarati