युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav g20-india-2023

श्री अनुराग ठाकुर और हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2021 के लिए राज्य की तैयारियों की समीक्षा की


खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2021 का आयोजन 4 से 13 जून तक होगा

खेलो इंडिया यूथ गेम्स के लिए नए विचारों के साथ काम किया जाना चाहिए, ताकि देश भर में हरियाणा के बारे में चर्चा हो : श्री अनुराग ठाकुर

खेलो इंडिया यूथ गेम्स का शुभंकर और लोगो 8 मई को लॉन्च किया जाएगा

Posted On: 26 APR 2022 2:44PM by PIB Delhi

केंद्रीय युवा कार्यक्रम और खेल मंत्री श्री अनुराग ठाकुर ने हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल से खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2021 के आयोजन और समन्वय समिति की बैठक में  वर्चुअल रूप में मुलाकात की। यह बैठक खेलों के 4 से 13 जून तक आयोजन के सन्दर्भ में राज्य की तैयारियों की समीक्षा करने के लिए बुलायी गयी थी। बैठक में हरियाणा सरकार के खेल और युवा मामले मंत्री श्री सरदार संदीप सिंह, राज्य के अधिकारी और भारतीय खेल प्राधिकरण के अधिकारी मौजूद थे।

यू-18 आयु वर्ग के लिए, खेलों को पंचकुला के अलावा शाहबाद, अंबाला, चंडीगढ़ और दिल्ली में आयोजित किया जाएगा। इन खेलों में लगभग 8500 खिलाड़ी भाग लेंगे। इनमें कुल 25 खेल होंगे, जिनमें भारत के 5 स्वदेशी खेल शामिल हैं। श्री मनोहर लाल ने केंद्रीय खेल मंत्री को एक विस्तृत सूचना योजना प्रस्तुत करते हुए उल्लेख किया कि खेलों के सुचारू आयोजन के लिए तैयारियां चल रही हैं।

खेलों के लिए बेहतर अवसंरचना तैयार है

मुख्यमंत्री ने कहा कि 8 मई को, पंचकुला के इंद्रधनुष ऑडिटोरियम में खेलो इंडिया यूथ गेम्स का एक शुभंकर और लोगो लॉन्च किया जाएगा। इसके लिए व्यापक तैयारी पूरी हो चुकी है। उन्होंने कहा कि गेम्स के लिए 2-3 बहुउद्देशीय हॉल, सिंथेटिक ट्रैक, एथलेटिक ट्रैक आदि का निर्माण किया गया है। इसके अलावा, बैडमिंटन हॉल, सरकारी महिला कॉलेज, सेक्टर 14, पंचकुला में सभागार का काम भी पूरा हो गया है। उन्होंने कहा कि हॉकी स्टेडियम पंचकुला और शाहबाद का निर्माण कार्य भी लगभग पूरा हो गया है। श्री मनोहर लाल ने यह भी उल्लेख किया कि अम्बाला में ऑल-वेदर स्विमिंग पूल का काम भी पूरा हो गया है।

खेल प्रतियोगिताओं का हरियाणवी संस्कृति के साथ तालमेल

मुख्यमंत्री ने कहा कि इन खेलों में हरियाणवी संस्कृति से जुड़े सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा और आज़ादी का अमृत माहोत्सव के दौरान, स्वतंत्रता संघर्ष के असंख्य नायकों की कहानी और राज्य के उत्कृष्ट खिलाड़ियों का परिचय आदि प्रदर्शनी में प्रस्तुत किये जायेंगे; ताकि युवा पीढ़ी उनसे प्रेरणा ले सके। उन्होंने कहा कि गेम्स के लिए 13 मई को गुरुग्राम में एक प्रचार-प्रसार कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

हरियाणा की बेटियों को समर्पित थीम पर फोकस होगा

केंद्रीय खेल मंत्री श्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि बालिका को बचाने के लिए हरियाणा में सराहनीय कार्य किये गए हैं। इसके अलावा, राज्य की महिला खिलाड़ियों ने विदेशों में आयोजित हर खेल में झंडा फहराया है। उन्होंने कहा कि ज्यादा खेलों के प्रति छात्रों की रुचि बढ़ाने के लिए, खेल के समर्पित थीम पर विशेष ध्यान दिया जाना चाहिए। खेलो इंडिया यूथ गेम्स में नए विचारों के साथ काम किया जाना चाहिए ताकि देश भर में हरियाणा के बारे में अधिक चर्चा हो। उन्होंने कहा कि जून में आयोजित होने वाले इन खेलों में, कोविड-19 के नियमों का पूरी तरह से पालन किया जाना चाहिए और खिलाड़ियों के लिए परीक्षण आदि के लिए पूरी व्यवस्था की जानी चाहिए।           

*****

एमजी / एएम / जेके / डीए



(Release ID: 1821082) Visitor Counter : 175