उप राष्ट्रपति सचिवालय
azadi ka amrit mahotsav

उपराष्ट्रपति श्री एम वेंकैया नायडू की फर्जी सोशल मीडिया आईडी से जनता को सावधान रहने की सलाह

प्रविष्टि तिथि: 23 APR 2022 7:43PM by PIB Delhi

आम जनता को सावधान किया जाता है कि उपराष्ट्रपति, श्री एम वेंकैया नायडू के नाम से कोई व्यक्ति फर्जी आईडी के साथ मोबाइल टेलीफोन नंबर 9439073183 से सहायता और वित्तीय सहायता के लिए व्हाट्सएप संदेश भेज रहा है। ऐसी संभावना है कि ऐसे फर्जी संदेश और अधिक संख्या से भेजे जा सकते हैं।

उपराष्ट्रपति सचिवालय ने इस मुद्दे को उपराष्ट्रपति के संज्ञान में लाए जाने के बाद गृह मंत्रालय के अधिकारियों को सतर्क कर दिया है।

यह जानकारी मिली है कि इस फर्जी व्यक्ति ने कई वीआईपी को इस तरह के व्हाट्सएप संदेश भी भेजे हैं।

****

एमजी/एएम/एसएस


(रिलीज़ आईडी: 1819687) आगंतुक पटल : 204
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Marathi , Punjabi