सूचना और प्रसारण मंत्रालय

प्रसार भारती अभिलेखागार ने प्रधानमंत्री संग्रहालय को जीवंत किया

Posted On: 16 APR 2022 1:26PM by PIB Delhi

जिस महान राष्ट्रीय कार्य में योगदान देना एक सम्मान की बात थी, भारतीय संविधान के मुख्य शिल्पकार डॉ. बी. आर. अम्बेडकर की 131वीं जयंती पर 14 अप्रैल, 2022 को प्रधानमंत्री श्री मोदी द्वारा उद्घाटन किए गए प्रधानमंत्री संग्रहालय के विकास में प्रसार भारती अभिलेखागार ने अपनी ओर से इसे कर दिखाया। यह संग्रहालय देश के सभी प्रधानमंत्रियों के योगदान के बारे में जागरूकता पैदा करने के लिए समर्पित है।

प्रसार भारती अभिलेखागार ने ऐतिहासिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक महत्व की दुर्लभ सामग्री के खजाने के रूप में, लगभग 206 घंटे ऑडियो और 53 घंटे की वीडियो सामग्री प्रदान करके अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया है। इसमें संविधान सभा को संबोधन (ट्रिस्ट विथ डेस्टिनी), प्रथम स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्र के नाम प्रसारण, शपथ-ग्रहण समारोह, परमाणु ऊर्जा संस्थापना का उद्घाटन और प्रथम परमाणु रिएक्टर की शुरुआत, आपातकाल की घोषणा, संयुक्त राष्ट्र महासभा, गुटनिरपेक्ष सम्मेलन को संबोधन, दिल्ली मेट्रो का उद्घाटन आदि अनेक संबोधन शामिल हैं। 1940 के दशक से लोक प्रसारक के पास विशेष रूप से उपलब्ध इन अनमोल रिकॉर्डिंग को प्रसार भारती द्वारा जनहित में संरक्षित और डिजिटाइज किया गया था।

यह संग्रहालय आने वाली पीढ़ियों के लिए एक महान ज्ञान केंद्र होगा, क्योंकि यह भारत के सभी प्रधानमंत्रियों के जीवन और योगदान को प्रदर्शित करेगा। यह संग्रहालय 10,000 वर्ग मीटर से अधिक क्षेत्र में फैला है। इसमें भारत के सभी प्रधानमंत्रियों से संबंधित प्रदर्श रखे गए हैं, जिनमें दुर्लभ तस्वीरें, भाषण, वीडियो क्लिप, समाचार पत्र की कतरनें, साक्षात्कार और मूल लेखन शामिल हैं। यह संग्रहालय वर्चुअल रियलिटी, ऑगमेंटेड रियलिटी और इंटरैक्टिव स्क्रीन जैसी अत्याधुनिक तकनीकों के इस्तेमाल से आकर्षक तरीके से जानकारी प्रदान करता है।

प्रसार भारती अभिलेखागार द्वारा संग्रहालय को दी गई रिकॉर्डिंग की सूची यहां दी गई है, जो संग्रहालय में आने की रुचि को और बढ़ाएगी।

 

ऑडियो कंटेंट

 वक्ता का नाम

 घंटे की सं. (घंटा:मिनट:सेकंड)

 पं. जवाहरलाल नेहरू

29:42:29

 लाल बहादुर शास्त्री

13:55:53

 इंदिरा गांधी

10:19:02

 मोरारजी देसाई

20:08:25

 चरण सिंह

06:34:32

 राजीव गांधी

31:30:08

 विश्वनाथ प्रताप सिंह

04:30:16

 चंद्र शेखर

04:28:21

 पी.वी. नरसिम्हा राव

22:40:14

 एच.डी. देवे गौड़ा

05:31:43

 आई. के. गुजराल

11:38:20

 अटल बिहारी वाजपेयी

36:21:48

 मनमोहन सिंह

08:41:35

 कुल

लगभग 206 घंटे



वीडियो कंटेंट

वक्ता/ वीडियो क्लिप/ शॉट का नाम

घंटे की सं. (घंटा:मिनट:सेकंड)

अटल बिहारी वाजपेयी (प्रधानमंत्री का भाषण)

00:06:21

पी.वी. नरसिम्हा राव (प्रधानमंत्री का भाषण)

00:25:00

चंद्र शेखर

00:26:14

आई.के. गुजराल

01:00:31

एच.डी. देवे गौड़ा

00:21:48

 मनमोहन सिंह

00:02:26

 मोरारजी देसाई

00:56:04

 लाल बहादुर शास्त्री

00:30:19

 अटल बिहारी वाजपेयी

00:36:26

 इंदिरा गांधी

01:32:13

 वी.पी. सिंह

00:23:57

पी.वी. नरसिम्हा राव

00:31:22

राजीव गांधी

01:26:17

वी.पी. सिंह

00:36:38

 इंदिरा गांधी

08:11:00

 राजीव गांधी

02:56:20

पी.वी. नरसिम्हा राव

00:52:46

मनमोहन सिंह

16:52:04

नरेन्द्र मोदी

14:39:04

आई.के. गुजराल

00:35:53

आपातकाल के सबक (इंदिरा गांधी)

00:01:29

फखरुद्दीन अली अहमद

घर के माहौल में - एक श्रद्धांजलि

00:00:10

भारत में आपातकाल की गहनता- जेल की तस्वीरें (इंदिरा गांधी)

00:00:18

इंदिरा गांधी

00:03:04

अटल बिहारी वाजपयी

(स्वतंत्रता दिवस समारोह – 2003)

00:01:45

युद्ध की तस्वीरें और लाल बहादुर शास्त्री का संबोधन

00:03:50

कुल

लगभग 53 घंटे

 

ऐसी और दुर्लभ और ऐतिहासिक सामग्री प्रसार भारती आर्काइव्स YouTube चैनल पर उपलब्ध है। आर्काइव्स YouTube चैनल तक पहुंचने के लिए नीचे दिए गए क्यूआर कोड को स्कैन करें।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image0018AD4.png

 

प्रसार भारती अभिलेखागार में उपलब्ध ऐतिहासिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक महत्व की दुर्लभ ऑडियो-वीडियो सामग्री में से, यहां 1930 से 2000 के दशक तक इस तरह की सामग्री की दशक-वार YouTube प्लेलिस्ट हैं।

 

दशक

प्लेलिस्ट

1930

https://www.youtube.com/watch?v=oqfGcPvP14o&list=PL97ZfRkZjejJQd8XKfoDhAX_Iv32h-5yu

1940

https://www.youtube.com/watch?v=8n9c9qdZoVI&list=PL97ZfRkZjejLA2EXa_gO4VJIqtg21T4et

1950

https://www.youtube.com/watch?v=tOAkGtIU0Zg&list=PL97ZfRkZjejKZjtmI4-3ZsmsNYtiSj0vs

1960

https://www.youtube.com/watch?v=qPgMZuu-7cc&list=PL97ZfRkZjejJFDr8ekjLYMJvo4b2vFQcH

1970

https://www.youtube.com/watch?v=MBOZ_urMxEU&list=PL97ZfRkZjejI3FjN30c4H4NDcc6_W2Mm4

1980

https://www.youtube.com/watch?v=tmxKnDi7xMY&list=PL97ZfRkZjejIXgrMm_2OvdA9EBi4516Vs

1990

https://www.youtube.com/watch?v=zwjLzbr0Dxk&list=PL97ZfRkZjejJvPBCQxGiVUwDru4ZydyrJ

2000

https://www.youtube.com/watch?v=6p75IT4_8xg&list=PL97ZfRkZjejJkq1H9oQ-u6mPXFEf557Qe

*****

एमजी/एएम/एसकेएस/सीएस



(Release ID: 1817309) Visitor Counter : 372