PIB Headquarters

कोविड-19 पर पीआईबी का बुलेटिन

Posted On: 04 APR 2022 6:21PM by PIB Delhi

 

  • राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत टीके की अब तक 184.70 करोड़ से अधिक खुराक दी जा चुकी हैं
  • भारत में फिलहाल 12,597 सक्रिय मामले
  • सक्रिय मामले वर्तमान में 0.03 प्रतिशत
  • संक्रमण से मुक्त होने की दर 98.76 प्रतिशत
  • बीते 24 घंटे में 1,316 मरीज संक्रमण से मुक्त हुए, देश में संक्रमण से मुक्त होने वालों की संख्या बढ़ कर 4,24,95,089 हुई
  • बीते 24 घंटे में देश में 913 नये मामले दर्ज किये गए
  • दैनिक पॉजिटिविटी दर 0.29 प्रतिशत
  • साप्ताहिक पॉजिटिविटी दर 0.22 प्रतिशत
  • अब तक कुल 79.10 करोड़ जांच की गयी; बीते 24 घंटे में 3,14,823 जांच की गई

 

   #Unite2FightCorona              #IndiaFightsCorona

PRESS INFORMATION BUREAU

MINISTRY OF INFORMATION & BROADCASTING

GOVERNMENT OF INDIA

*****

graphic on covid 19 updates

Image

 

पिछले 24 घंटों में 913 नए रोगी सामने आए; 715 दिनों के बाद 1,000 से कम हुए

कोविड से आज 10 से कम मरीजों की मृत्यु हुई है

12-14 वर्ष आयु वर्ग में 1.86 करोड़ से अधिक टीके लगाए गए

 

लगातार गिरावट दर्ज करते हुए, भारत में सक्रिय मामले 714 दिनों के बाद आज (12,597) कम होकर 13,000 के स्तर से नीचे आ गए। सक्रिय मामले अब देश के कुल पॉज़िटिव मामलों के 0.03 प्रतिशत हैं। 18 अप्रैल 2020 को 12,974 सक्रिय मामले थे।

 

एक अन्य महत्वपूर्ण प्रगति में, भारत में दैनिक नए मामलों की संख्‍या आज 913 दर्ज हुई हैं, जो 715 दिनों के बाद घटकर 1,000 के आंकड़े से कम रही है। 18 अप्रैल 2020 को कोविड के दैनिक 991 नए मामले दर्ज किए गए थे।

नतीजतन, भारत में स्वस्थ होने की दर 98.76 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटों में 1,316 रोगियों के ठीक होने के साथ ही स्वस्थ होने वाले मरीजों (महामारी की शुरुआत के बाद से) की कुल संख्या बढ़कर 4,24,95,089 हो गई है।

 

पिछले 24 घंटों में कुल 3,14,823 जांच की गई हैं। भारत ने अब तक कुल 79.10 करोड़ से अधिक (79,10,79,706) जांच की गई हैं।

साप्ताहिक और दैनिक पुष्टि वाले मामलों की दर में भी लगातार गिरावट दर्ज की गई है। देश में साप्ताहिक पुष्टि वाले मामलों की दर 0.22 प्रतिशत है और दैनिक रूप से पुष्टि वाले मामलों की दर भी 0.29 प्रतिशत है।

 

https://pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=1813144

 

भारत का कोविड-19 टीकाकरण कवरेज आज सुबह 7 बजे तक अंतिम रिपोर्ट के अनुसार 184.70 करोड़ (1,84,70,83,279) से अधिक हो गया। इस उपलब्धि को 2,21,87,532 टीकाकरण सत्रों के जरिये प्राप्त किया गया है।

 

12-14 वर्ष आयु वर्ग के लिए कोविड-19 टीकाकरण 16 मार्च, 2022 को प्रारंभ हुआ था। अब तक 1.86 करोड़ (1,86,39,260) से अधिक किशोरों को कोविड-19 टीके की पहली खुराक दी गई।

आज सुबह 7 बजे तक की अस्थायी रिपोर्ट के अनुसार कुल टीकाकरण का विवरण इस प्रकार से है:

 

टीके की कुल खुराक का कवरेज

स्वास्थ्य कर्मी

पहली खुराक

10403809

दूसरी खुराक

10001647

एहतियाती खुराक

4483046

अग्रिम पंक्ति के कर्मी

पहली खुराक

18413439

दूसरी खुराक

17513757

एहतियाती खुराक

6915586

12-14 वर्ष आयु वर्ग

पहली खुराक

18639260

15-18 वर्ष आयु वर्ग

पहली खुराक

57333277

 

दूसरी खुराक

38548306

18-44 वर्ष आयु वर्ग

पहली खुराक

554759695

दूसरी खुराक

467231694

45-59 वर्ष आयु वर्ग

पहली खुराक

202775699

दूसरी खुराक

185636455

60 वर्ष से अधिक

पहली खुराक

126757912

दूसरी खुराक

115626977

एहतियाती खुराक

12042720

एहतियाती खुराक

2,34,41,352

कुल

1,84,70,83,279

 

 

राज्‍यों और केन्‍द्र शासित प्रदेशों के पास कोविड-19 टीके की उपलब्‍धता पर अपडेट

राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को 185.21 करोड़ से अधिक टीके प्रदान किये गए

राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के पास अभी भी 15.55 करोड़ से अधिक शेष व अप्रयुक्त टीके मौजूद

 

केंद्र सरकार देशभर में कोविड-19 टीकाकरण का दायरा विस्तृत करने और लोगों को टीके लगाने की गति को तेज करने के लिये प्रतिबद्ध है। राष्ट्रव्यापी कोविड-19 टीकाकरण 16 जनवरी, 2021 को शुरू हुआ। कोविड-19 टीकाकरण का नया चरण 21 जून 2021 से शुरू किया गया था। टीकाकरण अभियान की रफ्तार को अधिक से अधिक टीके की उपलब्धता के जरिये बढ़ाया गया है। इसके तहत राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को टीके की उपलब्धता के बारे में पूर्व सूचना प्रदान की जाती है, ताकि वे बेहतर योजना के साथ टीके लगाने का बंदोबस्त कर सकें और टीके की आपूर्ति श्रृंखला को अधिक बेहतर बनाया जा सके।

 

देशव्यापी टीकाकरण अभियान के हिस्से के रूप में केंद्र सरकार राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को नि:शुल्क कोविड टीके प्रदान करके उन्हें पूर्ण सहयोग दे रही है। टीके की सर्व-उपलब्धता के नये चरण में, केंद्र सरकार टीका निर्माताओं से 75 प्रतिशत टीके खरीदकर राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को नि:शुल्क प्रदान करेगी।

 

वैक्सीन की खुराकें

(4 अप्रैल, 2022 तक)

अब तक हुई आपूर्ति

1,85,21,44,495

शेष टीके

15,55,00,726

 

केंद्र सरकार द्वारा सभी प्रकार के स्रोतों से अब तक वैक्सीन की 185.21 करोड़ (1,85,21,44,495) खुराकें राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को सरकारी स्रोत (निशुल्क) और राज्यों द्वारा सीधी खरीद प्रक्रिया के जरिये प्रदान की गई हैं।

राज्यों के पास वैक्सीन की 15.55 करोड़ से अधिक (15,55,00,726) अतिरिक्त और बिना इस्तेमाल की हुई खुराकें मौजूद हैं, जिन्हें लगाया जाना है।

https://pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=1813049

 

********

 

एमजी/एएम/एके



(Release ID: 1813912) Visitor Counter : 102