PIB Headquarters

कोविड-19 पर पीआईबी का बुलेटिन

Posted On: 21 MAR 2022 8:40PM by PIB Delhi

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image0020FX3.png

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image001BPSF.jpg

 

  • राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत टीके की अब तक 181.24 करोड़ से अधिक खुराक दी जा चुकी हैं
  • भारत में फिलहाल 25,106 सक्रिय मामले
  • सक्रिय मामले वर्तमान में 0.06 प्रतिशत
  • संक्रमण से मुक्त होने की दर 98.74 प्रतिशत
  • बीते 24 घंटे में 2,652 मरीज संक्रमण से मुक्त हुए, देश में संक्रमण से मुक्त होने वालों की संख्या बढ़ कर 4,24,67,774 हुई
  • बीते 24 घंटे में देश में 1,549 नये मामले दर्ज किये गए
  • दैनिक पॉजिटिविटी दर 0.40 प्रतिशत
  • साप्ताहिक पॉजिटिविटी दर 0.40 प्रतिशत
  • अब तक कुल 78.30 करोड़ जांच की गयी; बीते 24 घंटे में 3,84,499 जांच की गई

 

   #Unite2FightCorona              #IndiaFightsCorona

PRESS INFORMATION BUREAU

MINISTRY OF INFORMATION & BROADCASTING

GOVERNMENT OF INDIA

*****

Image

graphic on covid 19 vaccination coverage

 

भारत का कोविड-19 टीकाकरण का कुल कवरेज 181.24 करोड़ से अधिक हुआ

12-14 वर्ष आयु वर्ग में लगभग 18 लाख टीके लगाए गए

भारत में कोरोना के सक्रिय मामले आज कम होकर 25,106 रह गए, कुल पॉजिटिव मामलों के सिर्फ 0.06 प्रतिशत हैं

पिछले 24 घंटों में 1,549 नए रोगी सामने आए

स्वस्थ होने की वर्तमान दर 98.74 प्रतिशत है

 

भारत का कोविड-19 टीकाकरण कवरेज आज सुबह 7 बजे तक अंतिम रिपोर्ट के अनुसार 181.24 करोड़ (1,81,24,97,303) से अधिक हो गया। इस उपलब्धि को 2,14,03,116 टीकाकरण सत्रों के जरिये प्राप्त किया गया है।

 

12-14 वर्ष आयु वर्ग के लिए कोविड-19 टीकाकरण 16 मार्च, 2022 को प्रारंभ हुआ था। अब तक लगभग 18 लाख (17,99,684) किशोरों को कोविड-19 टीके की पहली खुराक लगाई गई है।

आज सुबह 7 बजे तक की अस्थायी रिपोर्ट के अनुसार कुल टीकाकरण का विवरण इस प्रकार से है:

 

टीके की कुल खुराक का कवरेज

स्वास्थ्य कर्मी

पहली खुराक

1,04,03,046

दूसरी खुराक

99,90,717

एहतियाती खुराक

43,59,722

अग्रिम पंक्ति के कर्मी

पहली खुराक

1,84,12,172

दूसरी खुराक

1,74,89,088

एहतियाती खुराक

66,66,494

12-14 वर्ष आयु वर्ग

पहली खुराक

17,99,684

15-18 वर्ष आयु वर्ग

पहली खुराक

5,62,15,365

 

दूसरी खुराक

3,55,29,066

18-44 वर्ष आयु वर्ग

पहली खुराक

55,37,95,114

दूसरी खुराक

45,95,63,393

45-59 वर्ष आयु वर्ग

पहली खुराक

20,26,14,621

दूसरी खुराक

18,38,06,629

60 वर्ष से अधिक

पहली खुराक

12,66,44,476

दूसरी खुराक

11,44,84,897

एहतियाती खुराक

1,07,22,819

एहतियाती खुराक

2,17,49,035

कुल

1,81,24,97,303

 

लगातार गिरावट दर्ज करते हुए भारत में सक्रिय मामले आज कम होकर 25,106 रह गए। सक्रिय मामले कुल मामलों के 0.06 प्रतिशत हैं।

 

नतीजतन, भारत में स्वस्थ होने की दर 98.74 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटों में 2,652 रोगियों के ठीक होने के साथ ही स्वस्थ होने वाले मरीजों (महामारी की शुरुआत के बाद से) की कुल संख्या बढ़कर 4,24,67,774 हो गई है।

 

बीते 24 घंटे में कोरोना के 1,549 नए मामले सामने आए।

 

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image003LRUW.jpg

पिछले 24 घंटों में कुल 3,84,499 जांच की गई हैं। भारत ने अब तक कुल 78.30 करोड़ से अधिक (78,30,45,157) जांच की गई हैं।

 

साप्ताहिक और दैनिक पुष्टि वाले मामलों की दर में भी लगातार गिरावट दर्ज की गई है। देश में साप्ताहिक पुष्टि वाले मामलों की दर 0.40 प्रतिशत है और दैनिक रूप से पुष्टि वाले मामलों की दर भी 0.40 प्रतिशत है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image0049RZ7.jpg

 

अधिक जानकारी के लिए:

https://pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=1807520

 

राज्‍यों और केन्‍द्र शासित प्रदेशों के पास कोविड-19 टीके की उपलब्‍धता पर अपडेट

राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को 183.52 करोड़ से अधिक टीके प्रदान किये गए

राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के पास अभी भी 17.21 करोड़ से अधिक शेष व अप्रयुक्त टीके मौजूद

 

केंद्र सरकार देशभर में कोविड-19 टीकाकरण का दायरा विस्तृत करने और लोगों को टीके लगाने की गति को तेज करने के लिये प्रतिबद्ध है। राष्ट्रव्यापी कोविड-19 टीकाकरण 16 जनवरी, 2021 को शुरू हुआ। कोविड-19 टीकाकरण का नया चरण 21 जून 2021 से शुरू किया गया था। टीकाकरण अभियान की रफ्तार को अधिक से अधिक टीके की उपलब्धता के जरिये बढ़ाया गया है। इसके तहत राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को टीके की उपलब्धता के बारे में पूर्व सूचना प्रदान की जाती है, ताकि वे बेहतर योजना के साथ टीके लगाने का बंदोबस्त कर सकें और टीके की आपूर्ति श्रृंखला को अधिक बेहतर बनाया जा सके।

 

देशव्यापी टीकाकरण अभियान के हिस्से के रूप में केंद्र सरकार राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को नि:शुल्क कोविड टीके प्रदान करके उन्हें पूर्ण सहयोग दे रही है। टीके की सर्व-उपलब्धता के नये चरण में, केंद्र सरकार टीका निर्माताओं से 75 प्रतिशत टीके खरीदकर राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को नि:शुल्क प्रदान करेगी।

 

वैक्सीन की खुराकें

(21 मार्च, 2022 तक)

अब तक हुई आपूर्ति

1,83,52,25,060

शेष टीके

17,21,00,256

 

केंद्र सरकार द्वारा सभी प्रकार के स्रोतों से अब तक वैक्सीन की 183.52 करोड़ (1,83,52,25,060) खुराकें राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को सरकारी स्रोत (निशुल्क) और राज्यों द्वारा सीधी खरीद प्रक्रिया के जरिये प्रदान की गई हैं।

राज्यों के पास वैक्सीन की 17.21 करोड़ से अधिक (17,21,00,256) अतिरिक्त और बिना इस्तेमाल की हुई खुराकें मौजूद हैं, जिन्हें लगाया जाना है।

https://pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=1807490

द्वीट लिंक्स

********

 

एमजी/एएम/एके

 



(Release ID: 1808982) Visitor Counter : 129