राष्ट्रपति सचिवालय
azadi ka amrit mahotsav

राष्ट्रपति ने होली की पूर्व संध्या पर देशवासियों को बधाई दी

प्रविष्टि तिथि: 17 MAR 2022 5:39PM by PIB Delhi

राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविंद ने होली की पूर्व संध्या पर सभी देशवासियों को अपनी शुभकामनाएं दी हैं।

राष्ट्रपति ने अपने संदेश में कहाहोली के शुभ अवसर पर, मैं देश और विदेश में रह रहे सभी भारतीयों को बधाई और शुभकामनाएं देता हूं।

वसंत ऋतु के आगमन का शुभ समाचार लेकर आने वाला रंगों का पर्व होली, हमारे जीवन  में खुशियां और उमंग लेकर आता है। यह पर्व सामाजिक सद्भाव और मेल-मिलाप का जीवंत उदाहरण है। हर उम्र और हर वर्ग के बच्चे, युवा, पुरुष और महिलाएं पूरे उल्लास के साथ  इस त्योहार को मनाते हैं।

मेरी कामना है कि रंगों का यह त्योहार सभी के जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करे तथा राष्ट्र निर्माण की भावना को भी प्रबल बनाए।

राष्ट्रपति का संदेश देखने के लिए यहां क्लिक करें

****

एमजी/एएम/एसके

 


(रिलीज़ आईडी: 1807002) आगंतुक पटल : 346
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Marathi , Punjabi , Tamil , Malayalam