उप राष्ट्रपति सचिवालय
azadi ka amrit mahotsav

उपराष्ट्रपति ने होली की पूर्व संध्या पर देशवासियों को बधाई दी

प्रविष्टि तिथि: 17 MAR 2022 11:52AM by PIB Delhi

उपराष्ट्रपति श्री एम.वेंकैया नायडु ने होली के अवसर पर लोगों को बधाई दी है। उन्होंने अपने संदेश में कहा-

 “रंगों के त्योहार होली के शुभ अवसर पर मैं देशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देता हूं।

देशभर में पारंपरिक हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया जाने वाला होली का त्योहार परिवार एवं मित्रों के साथ मिलने और जीवन की स्फूर्त एवं आनंदमयी उत्सव की भावना का आनंद लेने का अवसर है। होली की पूर्व-संध्या पर आयोजित किया जाने वाला ‘होलिका दहन’ बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है।

होली के इस पावन अवसर पर, आइए हम अपने समाज को एक सूत्र में पिरोकर रखने वाली मित्रता और मेल-जोल के बंधन को मजबूत करने का प्रयास करें।

मेरी कामना है कि यह त्योहार हमारे जीवन में शांति, सौहार्द, समृद्धि और खुशियां लेकर आए।”

***

एमजी/एएम/एसके


(रिलीज़ आईडी: 1806905) आगंतुक पटल : 420
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Marathi , Punjabi , Tamil , Malayalam