राष्ट्रपति सचिवालय

राष्ट्रपति को चार राष्ट्रों के राजदूतों ने परिचय पत्र प्रस्तुत किये

Posted On: 16 FEB 2022 1:31PM by PIB Delhi

राष्ट्रपति श्री राम नाथ कोविंद ने आज (16 फरवरी, 2022) राष्ट्रपति भवन में संयुक्त गणराज्य तंजानिया की उच्चायुक्त तथा जिबूती गणराज्य, सर्बिया गणराज्य और उत्तर मैसेडोनिया गणराज्य के राजदूतों के परिचय पत्र स्वीकार किए। जिन राजदूतों ने परिचय पत्र प्रस्तुत किये, वे हैं:

1. महामहिम सुश्री अनीसा के. मबेगा, संयुक्त गणराज्य तंजानिया की उच्चायुक्त

2. महामहिम श्री इस्से अब्दिल्लाही असोवे, जिबूती गणराज्य के राजदूत

3. महामहिम श्री सिनिसा पाविक, सर्बिया गणराज्य के राजदूत

4. महामहिम श्री स्लोबोदन उज़ुनोव, उत्तर मैसेडोनिया गणराज्य के राजदूत

परिचय पत्र स्वीकार करने के बाद, राष्ट्रपति ने सभी चार राजदूतों के साथ अलग-अलग बातचीत की। उन्होंने राजदूतों को उनकी नियुक्तियों पर बधाई दी और उनके देशों के साथ भारत के गर्मजोशी-भरे मैत्रीपूर्ण संबंधों और उनमें से प्रत्येक के साथ भारत के बहुआयामी संबंधों पर प्रकाश डाला। राष्ट्रपति ने उन्हें द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने और उनके कल्याण तथा मैत्रीपूर्ण लोगों की प्रगति और समृद्धि के लिए भी शुभकामनाएं दीं।

राष्ट्रपति ने उच्चायुक्त और राजदूतों के माध्यम से उनके राष्ट्राध्यक्षों को अपने व्यक्तिगत सम्मान से अवगत कराया। कार्यक्रम में मौजूद राजदूतों ने भारत के साथ अपने संबंधों को मजबूत करने के लिए मिलकर काम करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

***

एमजी/एएम/जेके/सीएस



(Release ID: 1798749) Visitor Counter : 477