संघ लोक सेवा आयोग

केन्‍द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल सहायक कमांडेंट (कार्यकारी) सीमित विभागीय प्रतियोगी परीक्षा, 2021 के अंतिम परिणाम

Posted On: 31 JAN 2022 1:37PM by PIB Delhi

निम्‍नलिखित सूची योग्‍यताक्रम में उन उम्‍मीदवारों की है जिनकी अनुशंसा दिनांक 14.03.2021 को आयोजित केन्‍द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल सहायक कमांडेंट (कार्यकारी) सीमित विभागीय प्रतियोगी परीक्षा, 2021 के लिखित भाग तथा दिनांक 17.01.2022 से 20.01.2022 तक व्‍यक्‍तित्‍व परीक्षण के लिए हुए साक्षात्‍कार के परिणाम के आधार पर केन्‍द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल में सहायक कमांडेंट (कार्यकारी) के पद पर नियुक्ति करने हेतु की गई है ।

 

विभिन्न श्रेणियों के तहत नियुक्ति के लिए अनुशंसित उम्मीदवारों की संख्या निम्नानुसार है:

 

सामान्‍य

.जा.  

अ.ज.जा.

योग

18

03

02

23

 

नियुक्तियां, अनिवार्य रुप से, परीक्षा की मौजूदा नियमावली तथा उपलब्ध रिक्तियों की संख्या के अनुसार की जाएगी। सरकार द्वारा सूचित रिक्तियों‌ की संख्या निम्नानुसार है:

सामान्‍य

.जा.  

अ.ज.जा.

योग

18

03

02

23

 

संघ लोक सेवा आयोग के परिसर में परीक्षा हॉल के निकट एक सुविधा केन्‍द्र है। उम्‍मीदवार, अपनी परीक्षा/भर्ती के संबंध में किसी प्रकार की जानकारी/स्‍पष्‍टीकरण कार्य दिवसों में पूर्वाह्न 10.00 बजे से सायं 5.00 बजे के बीच स्‍वयं आकर अथवा टेलीफोन नं. 011-23385271/23381125 से प्राप्‍त कर सकते हैं। परिणाम, संघ लोक सेवा आयोग की वेबसाइट www.upsc.gov.in पर भी उपलब्‍ध रहेगा। हालांकि, उम्मीदवारों के अंक, परिणाम घोषित होने की तारीख से 15 दिनों के भीतर वेबसाइट पर उपलब्ध होने की संभावना है।

परिणाम के लिए यहाँ क्लिक करें:

<><><><>

SNC/RR



(Release ID: 1793795) Visitor Counter : 275