वस्‍त्र मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

पिछले साल की तुलना में अप्रैल-दिसंबर 2021 की अवधि में कपड़ा क्षेत्र का निर्यात 41% बढ़ा


यह बढ़ोतरी अर्थव्यवस्था में फिर से उछाल का संकेत है

प्रविष्टि तिथि: 12 JAN 2022 6:31PM by PIB Delhi

कपड़ा क्षेत्र आयात की तुलना में कई गुना अधिक निर्यात के साथ व्यापार अधिशेष को लगातार बनाए हुए है। वित्त वर्ष 2020-21 में आपूर्ति श्रृंखला और मांग को बाधित करने वाली महामारी के कारण कपड़ा निर्यात में गिरावट आई थी।

हालांकि, वर्ष 2021-22 में सुधार के संकेत दिख रहे हैं। अप्रैल-दिसंबर, 2021 के दौरान हस्तशिल्प सहित कुल कपड़ा और परिधान निर्यात पिछले वर्ष की समान अवधि के 21.2 अरब अमेरिकी डॉलर की तुलना में 29.8 अरब अमेरिकी डॉलर था। इसका मतलब पिछले वर्ष की तुलना में लगभग 41% की मजबूत वृद्धि है। यह बढ़ोतरी अर्थव्यवस्था में फिर से उछाल आने का संकेत है।

 

यहां तक कि महामारी के ठीक पहले का वर्ष यानी 2019-20 की तुलना में कपड़ा क्षेत्र (हस्तशिल्प सहित कपड़ा और परिधान) के निर्यात में अप्रैल-दिसंबर 2019 की तुलना में अप्रैल-दिसंबर 2021 से 14.6% की वृद्धि हुई। अप्रैल-दिसंबर, 2019 की तुलना में अप्रैल-दिसंबर 2021 से कपड़ा ने 31%,  सूत धागा / फैब्रिक / मेड-अप, हथकरघा उत्पादों आदि ने 43% और जूट उत्पादों ने 33% की वृद्धि का प्रदर्शन किया।   

सरकार ने हस्तशिल्प सहित कपड़ा और परिधान के लिए 44 अरब डॉलर का लक्ष्य निर्धारित किया है और इस वार्षिक लक्ष्य का लगभग 68% पहले ही प्राप्त किया जा चुका है। वित्त वर्ष की अंतिम तिमाही में हमेशा पिछली तिमाहियों की तुलना में अधिक गतिविधि होती है। इसलिए उद्योग को उम्मीद है कि इस लक्ष्य को विधिवत पूरा कर लिया जाएगा।

***

एमजी/एएम/एके/एसएस

 


(रिलीज़ आईडी: 1789895) आगंतुक पटल : 336
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Bengali , Tamil , Malayalam