रक्षा मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

कोविड-19 जांच में पॉजिटिव पाए जाने के बाद रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह के स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है

प्रविष्टि तिथि: 11 JAN 2022 6:29PM by PIB Delhi

सेना अस्पताल (अनुसंधान एवं रेफरल), दिल्ली छावनी के डॉक्टरों की एक टीम ने 11 जनवरी, 2022 को रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह के नई दिल्ली स्थित आवास पर उनकी जांच की। रक्षा मंत्री वर्तमान में कोविड-19 जांच में हल्के लक्षणों के साथ पॉजिटिव पाए जाने के बाद होम क्वारंटीन में हैं। डॉक्टरों की टीम के अनुसार, श्री राजनाथ सिंह स्वस्थ हो रहे हैं।

श्री राजनाथ सिंह ने 10 जनवरी, 2022 को एक ट्वीट के माध्यम से सूचित किया था कि उन्हें कोविड-19 जांच में पॉजिटिव पाया गया है और होम क्वारंटीन में रखा गया है।

                                 ***

एमजी/एएम/आर/सीएस

 


(रिलीज़ आईडी: 1789215) आगंतुक पटल : 368
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Manipuri , Punjabi , Tamil