स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय
कोविड-19 टीकाकरण अपडेट- 357वां दिन
भारत का समग्र टीकाकरण कवरेज 150 करोड़ के ऐतिहासिक आंकड़े के पार
आज शाम 7 बजे तक 81 लाख से ज्यादा टीके की खुराक दी गई
Posted On:
07 JAN 2022 8:22PM by PIB Delhi
ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करते हुए, भारत का कोविड-19 टीकाकरण कवरेज आज 150 करोड़ (1,50,52,21,314) के आंकड़े को पार कर गया। आज शाम 7 बजे तक 81 लाख (81,50,982) से ज्यादा टीके की खुराक दी गई। देर रात में दिनभर की अंतिम रिपोर्ट आने पर दैनिक टीकाकरण संख्या में वृद्धि होने की संभावना है।
150 करोड़ से अधिक टीके की खुराक देने की ऐतिहासिक उपलब्धि पर अपने ट्वीट के जरिए देश को बधाई देते हुए, प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि देश ने वर्ष की शुरुआत 15 से 18 साल की आयु के बच्चों के टीकाकरण के साथ की। वहीं, साल के पहले महीने के पहले हफ्ते में ही भारत ने 150 करोड़ (1.5 अरब) वैक्सीन की खुराक लगाने का ऐतिहासिक मुकाम भी हासिल कर लिया है।
देश में 150 करोड़ टीकाकरण का ऐतिहासिक आंकड़ा हासिल करने पर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने हमारे स्वास्थ्य कर्मियों की कड़ी मेहनत और दृढ़ संकल्प की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि जब हर कोई मिलकर प्रयास करता है तो किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है।

जनसंख्या प्राथमिकता समूहों के आधार पर टीके की खुराक का समग्र कवरेज इस प्रकार है:
टीके की खुराक का समग्र कवरेज
|
एचसीडब्लू
|
पहली खुराक
|
10388770
|
दूसरी खुराक
|
9736208
|
एफएलडब्लू
|
पहली खुराक
|
18386999
|
दूसरी खुराक
|
16950940
|
15-18 साल उम्र समूह
|
पहली खुराक
|
19964801
|
18-44 साल उम्र समूह
|
पहली खुराक
|
511433066
|
दूसरी खुराक
|
348027006
|
45-59 साल उम्र समूह
|
पहली खुराक
|
195772551
|
दूसरी खुराक
|
154984871
|
60 साल से अधिक
|
पहली खुराक
|
122085551
|
दूसरी खुराक
|
97490551
|
कुल दी गई पहली खुराक
|
878031738
|
कुल दी गई दूसरी खुराक
|
627189576
|
कुल
|
1505221314
|
जनसंख्या प्राथमिकता समूहों के आधार टीकाकरण अभियान में आज की उपलब्धि कुछ इस प्रकार है:
दिनांक: 07 जनवरी, 2022 (357वां दिन)
|
एचसीडब्लू
|
पहली खुराक
|
109
|
दूसरी खुराक
|
3062
|
एफएलडब्लू
|
पहली खुराक
|
194
|
दूसरी खुराक
|
9421
|
15-18 साल उम्र समूह
|
पहली खुराक
|
3006335
|
18-44 साल उम्र समूह
|
पहली खुराक
|
1796130
|
दूसरी खुराक
|
2188224
|
45-59 साल उम्र समूह
|
पहली खुराक
|
157309
|
दूसरी खुराक
|
603899
|
60 साल से अधिक
|
पहली खुराक
|
81377
|
दूसरी खुराक
|
304922
|
कुल दी गई पहली खुराक
|
5041454
|
कुल दी गई दूसरी खुराक
|
3109528
|
कुल
|
8150982
|
देश के सबसे जोखिम वाले जनसंख्या समूहों को कोविड-19 से बचाने के एक उपाय के रूप में चल रहे टीकाकरण अभियान की नियमित रूप से समीक्षा और उच्चतम स्तर पर निगरानी की जाती है।
****
एमजी/एएम/एएस
(Release ID: 1788505)
Visitor Counter : 314