विदेश मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

केंद्रीय मंत्रिमण्डल ने धारचूला (भारत)-धारचूला (नेपाल) में महाकाली नदी पर सेतु के निर्माण के लिए भारत एवं नेपाल के बीच समझौत ज्ञापन को मंजूरी दी

प्रविष्टि तिथि: 06 JAN 2022 4:26PM by PIB Delhi

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्‍यक्षता में केन्‍द्रीय मंत्रिमण्डल ने आज धारचूला (भारत) - धारचूला (नेपाल) में महाकाली नदी पर सेतु के निर्माण के लिए भारत एवं नेपाल के बीच समझौता ज्ञापन को मंजूरी दे दी है।

इस समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर होने से दोनों देशों के बीच राजनयिक संबंध और बेहतर होंगे। 

पृष्ठभूमि:

घनिष्ठ पड़ोसियों के रूप में, भारत और नेपाल के बीच मित्रता तथा सहयोग का अनूठा संबंध है, जो एक खुली सीमा के साथ-साथ जन-जन के बीच गहरे संबंधों और संस्कृति से प्रमाणित है। भारत और नेपाल दोनों सार्क, बिम्सटेक जैसे विभिन्न क्षेत्रीय मंचों के साथ-साथ वैश्विक मंचों पर एक साथ काम कर रहे हैं।

***

डीएस/एमजी/एएम/एसकेएस/एसके


(रिलीज़ आईडी: 1788034) आगंतुक पटल : 409
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Marathi , Bengali , Punjabi , Gujarati , Tamil , Telugu , Kannada , Malayalam