वित्‍त मंत्रालय

दिसंबर 2021 में सकल जीएसटी राजस्‍व संग्रह 1,29,780 करोड़ रुपये का रहा

Posted On: 01 JAN 2022 1:40PM by PIB Delhi

दिसंबर, 2021 में सकल जीएसटी राजस्व संग्रह 1,29,780 करोड़ रुपये रहा, जिसमें सीजीएसटी 22,578  करोड़ रुपये, एसजीएसटी 28,658  करोड़ रुपये, आईजीएसटी 69,155 करोड़ रुपये (वस्‍तुओं के आयात पर संग्रह किए गए  37,527 करोड़ रुपये सहित) और उपकर (सेस) 9,389  करोड़ रुपये (वस्‍तुओं के आयात पर संग्रह किए गए 614 करोड़ रुपये सहित) शामिल हैं।

सरकार ने नियमित निपटान के रूप में सीजीएसटी के लिए 25,568 करोड़ रुपये और आईजीएसटी से एसजीएसटी के लिए  21,102 करोड़ रुपये का निपटान किया है। दिसंबर 2021 में नियमित निपटान के बाद केन्‍द्र सरकार और राज्‍य सरकारों द्वारा अर्जित कुल राजस्‍व सीजीएसटी के लिए 48,146  करोड़ रुपये और एसजीएसटी के लिए 49,760 करोड़ रुपये है।

दिसंबर 2021 के महीने के लिए राजस्व पिछले साल के इसी महीने में जीएसटी राजस्व से 13% अधिक और दिसंबर 2019 में जीएसटी राजस्व से 26% अधिक है। महीने के दौरान, माल के आयात से राजस्व 36% अधिक था और राजस्व घरेलू लेनदेन से (सेवाओं के आयात सहित) पिछले वर्ष के इसी महीने के दौरान इन स्रोतों से प्राप्त राजस्व से 5% अधिक है।

अक्टूबर, 2021 (7.4 करोड़) के महीने की तुलना में नवंबर, 2021 (6.1 करोड़) के दौरान ई-वे बिलों की संख्या में 17% की कमी के बावजूद महीने में जीएसटी संग्रह 1.30 लाख करोड़ रुपये के करीब है।  केंद्रीय और राज्य दोनों कर प्राधिकरणों द्वारा बेहतर कर अनुपालन और बेहतर कर प्रशासन के कारण यह संभव हुआ।

चालू वर्ष की तीसरी तिमाही के लिए औसत मासिक सकल जीएसटी संग्रह 1.30 लाख करोड़ रुपये रहा है, जबकि पहली और दूसरी तिमाही में औसत मासिक संग्रह क्रमशः 1.10 लाख करोड़ रुपये और 1.15 लाख करोड़ रुपये था। आर्थिक सुधार के साथ, चोरी-रोधी गतिविधियों, विशेष रूप से नकली बिलर्स के खिलाफ कार्रवाई, जीएसटी को बढ़ाने में योगदान दे रही है। राजस्व में सुधार शुल्क ढांचे को ठीक करने के लिए परिषद द्वारा उठाए गए विभिन्न युक्तिकरण उपायों के कारण भी हुआ है। उम्मीद है कि राजस्व में सकारात्मक रुझान अंतिम तिमाही में भी जारी रहेगा।

नीचे दिया गया चार्ट चालू वर्ष के दौरान मासिक सकल जीएसटी राजस्व में रुझान को दर्शाता है। तालिका दिसंबर 2020 की तुलना में दिसंबर 2021 के महीने के दौरान प्रत्येक राज्य में संग्रह किए गए जीएसटी के राज्य-वार आंकड़े दर्शाती है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image001P5ZB.png

दिसंबर, 2021 [1] के दौरान जीएसटी राजस्‍व में हुई राज्‍यवार बढ़ोतरी

राज्य

दिसंबर 20

दिसंबर 21

वृद्धि

जम्मू और कश्मीर

318

320

0%

हिमाचल प्रदेश

670

662

-1%

पंजाब

1,353

1,573

16%

चंडीगढ़

158

164

4%

उत्तराखंड

1,246

1,077

-14%

हरियाणा

5,747

5,873

2%

दिल्ली

3,451

3,754

9%

राजस्थान

3,135

3,058

-2%

उत्तर प्रदेश

5,937

6,029

2%

बिहार

1,067

963

-10%

सिक्किम

225

249

11%

अरुणाचल प्रदेश

46

53

16%

नगालैंड

38

34

-12%

मणिपुर

41

48

18%

मिजोरम

25

20

-23%

त्रिपुरा

74

68

-9%

मेघालय

106

149

40%

असम

984

1,015

3%

पश्चिम बंगाल

4,114

3,707

-10%

झारखंड

2,150

2,206

3%

उड़ीसा

2,860

4,080

43%

छत्तीसगढ

2,349

2,582

10%

मध्य प्रदेश

2,615

2,533

-3%

गुजरात

7,469

7,336

-2%

दमन और दीव

4

2

-60%

दादरा और नगर हवेली

259

232

-10%

महाराष्ट्र

17,699

19,592

11%

कर्नाटक

7,459

8,335

12%

गोवा

342

592

73%

लक्षद्वीप

1

1

170%

केरल

1,776

1,895

7%

तमिलनाडु

6,905

6,635

-4%

पुदुचेरी

159

147

-8%

अंडमान व नोकोबार द्वीप समूह

22

26

18%

तेलंगाना

3,543

3,760

6%

आंध्र प्रदेश

2,581

2,532

-2%

लद्दाख

8

15

83%

अन्य क्षेत्र

88

140

58%

केंद्र क्षेत्राधिकार

127

186

47%

कुल योग

87,153

91,639

5%

 

[1] इसमें वस्‍तुओं के आयात पर जीएसटी शामिल नहीं हैं।

****

एमजी /एएम/ केजे

 



(Release ID: 1787367) Visitor Counter : 284