स्‍वास्‍थ्‍य एवं परिवार कल्‍याण मंत्रालय

कोविड-19 टीकाकरण का अगला चरण शुरू-353वां दिन


देश में 15-18 आयु वर्ग के बीच के करीब 40 लाख बच्चों को कोविड-19 टीके की खुराक लगाई गई

भारत का कुल टीकाकरण कवरेज 146.61 करोड़ के पार पहुंचा

आज शाम 7 बजे तक 90 लाख से अधिक वैक्सीन की खुराक लगाई गईं

Posted On: 03 JAN 2022 10:29PM by PIB Delhi

देश भर में कोविड-19 टीकाकरण अभियान 16 जनवरी 2021 को शुरू किया गया था और 18 वर्ष से अधिक आयु की सभी पात्र आबादी का टीकाकरण 1 मई 2021 से शुरू हुआ था। कोविड-19 टीकाकरण के अगले चरण की शुरुआत 15 से 18 वर्ष की आयु के बच्चों के लिए आज से शुरू हो गया है।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज ट्वीट कर टीकाकरण कराने वाले बच्चों और उनके माता-पिता को बधाई दी। उन्होंने आने वाले दिनों में और अधिक बच्चों का टीकाकरण कराने का भी अह्वाहन किया।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया ने भी किशोरों के लिए शुरू हुए टीकाकरण अभियान के पहले दिन 15-18 आयु वर्ग के बीच लगभग 40 लाख कोविड-19 टीके की खुराक देने पर देश को बधाई दी।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image002TA13.png

भारत का कोविड-19 टीकाकरण कवरेज आज 146.61 करोड़ के पार (146,61,36,622) पहुंच गया। आज शाम 7 बजे तक टीके की 90 लाख से ज्यादा (90,47,637) खुराक लगाई गईं। आज देर रात तक दिन की अंतिम रिपोर्ट तैयार होने के साथ दैनिक टीकाकरण का आंकड़ा और बढ़ने की उम्मीद है।

जनसंख्या प्राथमिकता वाले समूहों पर आधारित, वैक्सीन की खुराकों का अलग-अलग संचयी कवरेज इस प्रकार है:

वैक्सीन की खुराक का संचयी कवरेज

एचसीडब्ल्यू

पहली खुराक

10388144

दूसरी खुराक

9720868

एफएलडब्ल्यू

पहली खुराक

18386202

दूसरी खुराक

16915931

15-18 वर्ष आयु समूह

पहली खुराक

3955930

18-44 वर्ष आयु समूह

पहली खुराक

502914965

दूसरी खुराक

338613321

45-59 वर्ष आयु समूह

पहली खुराक

195040377

दूसरी खुराक

152367386

60 वर्ष से ज्यादा

पहली खुराक

121699275

दूसरी खुराक

96134223

पहली खुराक दी गई

852384893

दूसरी खुराक दी गई

613751729

कुल

1466136622

 

आज के टीकाकरण अभियान में अलग-अलग जनसंख्या प्राथमिकता समूहों को वैक्सीन लगाए जाने का विवरण इस प्रकार है :

 

तारीख: 03 जनवरी, 2022 (353वां दिन)

एचसीडब्ल्यू

पहली खुराक

73

दूसरी खुराक

2460

एफएलडब्ल्यू

पहली खुराक

282

दूसरी खुराक

5876

15-18 वर्ष आयु समूह

पहली खुराक

3955930

18-44 वर्ष आयु समूह

पहली खुराक

1867031

दूसरी खुराक

2106995

45-59 वर्ष आयु समूह

पहली खुराक

140507

दूसरी खुराक

596921

60 वर्ष से ज्यादा

पहली खुराक

77007

दूसरी खुराक

294555

पहली खुराक दी गई

6040830

दूसरी खुराक दी गई

3006807

कुल

9047637

 

देश में जनसंख्या के सबसे ज्यादा कमजोर समूहों की कोविड-19 से रक्षा के एक साधन के रूप में टीकाकरण की उच्चतम स्तर पर नियमित रूप से समीक्षा और निगरानी की जाती है।

 

****

एमजी/एएम/एके



(Release ID: 1787320) Visitor Counter : 351


Read this release in: Telugu , Urdu , English , Manipuri