रक्षा मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह 12 दिसंबर, 2021 को इंडिया गेट पर दो दिवसीय 'स्वर्णिम विजय पर्व' का उद्घाटन करेंगे


प्रमुख युद्धों के अंशों के साथ 1971 की लड़ाई के दौरान उपयोग किए गए हथियारों और उपकरणों को भी प्रदर्शित किया जाएगा

प्रविष्टि तिथि: 11 DEC 2021 6:28PM by PIB Delhi

1971 के युद्ध में भारत की ऐतिहासिक जीत और भारत-बांग्लादेश मित्रता के 50 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में 12-13 दिसंबर, 2021 को इंडिया गेट, नई दिल्ली में 'स्वर्णिम विजय पर्व' मनाया जाएगा। इस कार्यक्रम का उद्घाटन 12 दिसंबर को रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह करेंगे। इस दौरान प्रमुख युद्धों के अंशों के साथ 1971 की लड़ाई के दौरान उपयोग किए गए प्रमुख हथियारों और उपकरणों को भी प्रदर्शित किया जाएगा। उद्घाटन के बाद आम लोग इस कार्यक्रम का आनंद ले सकते हैं।

कार्यक्रम का समापन समारोह 13 दिसंबर, 2021 को होगा, जिसमें रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह शामिल होंगे। इसमें कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहेंगे जिसमें बांग्लादेश से आए लोग भी शामिल रहेंगे।

***

एमजी/एएम/एके/डीए

 


(रिलीज़ आईडी: 1780544) आगंतुक पटल : 351
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Marathi , Tamil